जमुई में ग्रामीण कार्य विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर गोपाल कुमार के 4 ठिकानों पर EOU ने रेड की है। अब तक की छापेमारी में 50 लाख रुपए कैश मिले हैं। गोपाल कुमार ने पटना में डेढ़ करोड़ का घर और डेढ़ करोड़ा का ही फ्लैट ले रखा था। पटना में रेड के दौरान डिजिटल लॉकर से 40 लाख कैश मिले हैं। टीम ने इंजीनियर के बेड पर नोटों के बंडल रखकर गिनती की। बताया जा रहा है कि जमुई में रेड के दौरान गोपाल कुमार टीम को मिले। उन्होंने टीम को देखते ही कहा, कौन हैं आप लोग बाहर निकलिए। वारंट देखने के बाद वो नरम पड़े। एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर रेड की 10 तस्वीरें… इंजीनियर के बेड पर नोट और गहने पटना में 3 करोड़ का घर और फ्लैट EOU की छापेमारी की तस्वीरें देखिए… गोपाल कुमार के ऑफिस में भी रेड चल रही है