फरीदकोट में स्पीकर संधवां का विपक्ष पर तंज:बोले; किसी टोने टोटके का हुआ असर; 23 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी

पंजाब में नगर निगम, नगर कौंसिल और नगर पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। इसके तहत फरीदकोट में नगर काउंसिल कोटकपूरा के 29 वार्डों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आम आदमी पार्टी के 23 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस दौरान स्पीकर संधवां ने उम्मीदवारों के एनओसी को लेकर विरोधी पार्टियों के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव लड़ने के लिए एनओसी जरूरी नहीं है और नामांकन पत्र के साथ स्वै घोषणा पत्र दिया जा सकता है। ऐसे में विरोधी बिना वजह विवाद पैदा कर रहे है। या तो उन्हें समझ ही नहीं है या फिर उन पर किसी टोने टोटके का असर हो गया है। चुनाव निष्पक्ष और बिना किसी दखल के करवाए जाएंगे वीरवार को पार्टी दफ्तर में उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए स्पीकर संधवां ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष और बिना किसी दखल के करवाए जाएंगे। उन्होंने सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने का आह्नान किया। संधवां ने कहा कि चुनाव आयोग पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि कोई भी उम्मीदवार स्वघोषणा पत्र देकर अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकता है। सत्ताधारी पार्टी किसी भी उम्मीदवार को चुनाव लड़ने से नहीं रोक रही। 6 उम्मीदवारों की घोषणा जल्द होगी: संधवां स्पीकर संधवां ने बताया कि कोटकपूरा के वार्ड नंबर 3 से अनीता अरोड़ा, वार्ड 4 से सिमरनजीत सिंह, वार्ड 5 से मनप्रीत कौर, वार्ड 6 से प्रिंस बहल, वार्ड 8 से अनंतदीप सिंह रोमा बराड़, वार्ड 9 से जसबीर कौर, वार्ड 10 से स्वतंत्र जोशी, वार्ड 11 से विजय प्रीत जोशी, वार्ड 13 से हरबंस कौर, वार्ड 14 से दविंदर पाल बिट्टा नरूला, वार्ड 15 से कमलजीत कौर, वार्ड 16 से एरन जोशी, वार्ड 18 से संदीप कुमार, वार्ड 19 से मनप्रीत कौर, वार्ड 20 से सरबजीत कौर, वार्ड 21 से शमशेर सिंह भाणा, वार्ड 22 से गुरप्रीत सिंह गैरी बड़िंग, वार्ड 23 से पूजा रानी, वार्ड 24 से संजीव कालड़ा, वार्ड 25 से पूनम बराड़, वार्ड 26 से सुखजिंदर सिंह तख्खी, वार्ड 27 से नरेंद्र रानी और वार्ड 28 से अजय कुमार को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *