कमांडेंट ₹50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:रेवाड़ी में सस्पेंड हुए होमगार्ड से ज्वाइनिंग के मांगे थे ₹1.50 लाख; 80 हजार पहले लिए

हरियाणा के रेवाड़ी में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को होमगार्ड कमांडेंट सुधीर को 50 हजार रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने सस्पेंड चल रहे होमगार्ड को दोबारा नौकरी ज्वाइन करवाने के लिए 1.50 लाख रुपए की मांग की थी। कमांडेंट होमगार्ड सुरेश से 80 हजार रुपए पहले ले चुके हैं। गुरुवार को कमांडेंट ने रिश्वत के 50 हजार रुपए गढ़ी बोलनी रोड स्थित अपने कार्यालय में मेज की दराज में रखवाएं। तभी विजिलेंस ने कैश के साथ आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद टीम आरोपी को अपने साथ ले गई। उससे पूछताछ की जा रही है। सस्पेंड होने के बाद 10 माह से बैठा था घर सुरेश कुमार ने बताया कि बिना किसी कारण के उसे सस्पेंड कर दिया गया था। वह पिछले 10 माह से घर बैठा है। सस्पेंशन का कारण पूछने और नौकरी पर दोबारा बहाल करने के लिए वह तभी से दफ्तर के चक्कर काट रहा, परंतु कोई कारण नहीं बताया। अंत में दोबारा ज्वाइन करवाने के लिए डेढ़ लाख रुपए मांगें। 80 हजार रुपए जनवरी में दिए थे। बच्चों के लिए कूलर भी नहीं खरीद पाया सुरेश ने बताया कि होमगार्ड में नौकरी कर वह किसी प्रकार अपने परिवार का पाल रहा था। सस्पेंड होने के बाद वह सड़क पर आ गया और अब तक बच्चों के लिए कूलर तक नहीं खरीद पाया है। ऐसे में समझ सकते हैं कि रिश्वत देने के लिए 80 हजार रुपए का जुगाड़ कैसे किया होगा। अब 50 हजार और मांगे जा रहे थे, जिसकी उसने शिकायत करने की ठानी। सस्पेंड होमगार्ड की शिकायत पर हुई कार्रवाई
विजिलेंस इंस्पेक्टर जयपाल ने बताया कि सस्पेंड चल रहे होमगार्ड हवलदार सुरेश कुमार ने शिकायत की थी। इसमें उन्होंने अपनी दोबारा ज्वाइंनिंग के लिए पैसे मांगने के आरोप लगाए। शिकायत सही पाए जाने के बाद कमांडेंट को पकड़ने की योजना बनाई। गुरुवार को कमांडेंट ने जब सस्पेंड होमगार्ड जवान से मांगे गए 50 हजार रुपए ऑफिस में अपनी टेबल के दराज में रखवाए तो इशारा मिलने पर पैसों के साथ उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *