पंजाब में होने वाले आगामी करतारपुर नगर काउंसिल चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए स्थानीय निवासियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर बड़ी मांग की है। निवासियों का आरोप है कि करतारपुर थाना के एसएचओ (SHO) इंस्पेक्टर रमन कुमार और मुख्य मुंशी हेड कांस्टेबल मंजीत सिंह राजनीतिक प्रभाव में काम कर रहे हैं। चुनाव में किसी भी तरह के राजनीतिक हेरफेर को रोकने के लिए इन दोनों अधिकारियों को तुरंत करतारपुर उप-मंडल के अधिकार क्षेत्र से बाहर स्थानांतरित करने की मांग की गई है। विधायक के दबाव में काम कर रहे स्थानीय आवेदकों का कहना है कि जब से पंजाब में AAP की सरकार बनी है, तब से ये दोनों पुलिस अधिकारी स्थानीय विधायक बलकार सिंह के दबाव और प्रभाव में काम कर रहे हैं। ये अधिकारी जनता की सेवा करने के बजाय केवल अपने निजी लाभ और विधायक के राजनीतिक हितों को पूरा करने में लगे हुए हैं। चार साल से करतारपुर उप-मंडल के क्षेत्र में कर रहे काम शिकायतकर्ताओं ने इस बात को भी रेखांकित किया है कि दोनों अधिकारी पिछले 4 वर्षों से लगातार करतारपुर उप-मंडल के तहत आने वाले विभिन्न थानों, जैसे करतारपुर, मकसूदां और लांबड़ा में ही तैनात रहे हैं। इतने लंबे समय से एक ही क्षेत्र में जमे होने के कारण उनका स्थानीय स्तर पर गहरा प्रभाव बन चुका है। पुलिस अधिकारी आम जनता को डरा रहे शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि ये पुलिस अधिकारी आम जनता को डरा-धमका रहे हैं । लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर एक विशेष राजनीतिक दल के उम्मीदवारों को वोट देने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इस मांग पत्र की प्रतियां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP), उपायुक्त जालंधर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) जालंधर ग्रामीण और निर्वाचन अधिकारी को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई हैं। अंत में राहत, मयंक सिंह, गुरमीत कौर और कमलजीत कौर सहित कई स्थानीय निवासियों के हस्ताक्षर भी किए हैं। बता दें कि राज्य चुनाव आयोग, पंजाब द्वारा नगर निगम/नगर कौंसिल/नगर पंचायत की आम चुनाव-2026 संबंधी जारी शेड्यूल के अनुसार जिले में 5 नगर कौंसिलों और 2 नगर पंचायतों के लिए नामांकन भरने के आज तीसरे दिन कुल 105 नामांकन प्राप्त हुए, जिसके साथ अब तक कुल नामांकनों की संख्या 122 हो गई है। ये चुनाव 26 मई 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। वोटों की गिनती 29 मई 2026 को होगी।