करनाल के घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़:भाई को पीटकर आरोपी फरार; झूठे केस में फंसाने की धमकी

करनाल जिले के घरौंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने घर में घुसकर अकेली युवती के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसके भाई के साथ मारपीट कर दी। घटना के वक्त उसके माता-पिता खेतों में काम करने गए हुए थे और बच्चे घर पर अकेले थे। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 12 अप्रैल को वह और उसके पति खेतों में काम करने गए हुए थे। घर पर उनके तीनों बच्चे मौजूद थे। दोपहर करीब 1 बजे छोटा बेटा बाहर खेलने चला गया, जबकि बड़ा बेटा कमरे में सो रहा था और बेटी (18वर्ष) दूसरे कमरे में टेलीविजन देख रही थी। इसी दौरान पड़ोस का युवक राहुल घर में घुस आया और बेटी को अकेला पाकर उसका हाथ पकड़ लिया। छेड़छाड़ और जबरदस्ती की कोशिश आरोप है कि राहुल ने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और जबरदस्ती गलत काम करने की कोशिश की। जब बेटी ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान किसी तरह आवाज निकलने पर बड़ा भाई मौके पर पहुंच गया। भाई ने किया विरोध तो हुई मारपीट आरोप है कि बेटे ने राहुल से घर में घुसने और बहन के साथ बदसलूकी करने का विरोध किया। इस पर राहुल गाली-गलौज करने लगा और उसने बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। झगड़े के दौरान आरोपी ने पास में पड़ा नेलकटर उठाकर हमला करने की कोशिश की, लेकिन बेटे ने उससे नेलकटर छीन लिया। इस छीना-झपटी में नेलकटर राहुल की बाजू पर लग गया। पड़ोसियों को आता देख आरोपी फरार हंगामे और शोर को सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर आने लगे। लोगों को आता देख राहुल मौके से फरार हो गया। जाते-जाते उसने धमकी दी कि वह अपना मेडिकल करवाकर झूठी शिकायत करेगा और परिवार को फंसा देगा। डायल 112 पुलिस को दी सूचना बच्चों ने तुरंत अपने माता-पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद मां और पिता घर पहुंचे और डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।शिकायतकर्ता ने बताया कि राहुल अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उसके पूरे परिवार को उससे खतरा बना हुआ है। उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना घरौंडा में शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस तथ्यों के आधार पर मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *