किन्नौर में रल्ली पंचायत निर्विरोध निर्वाचित:सुशील कुमार मेहता प्रधान, किशोर कुमार उप-प्रधान बने; सभी वार्ड सदस्य भी सर्वसम्मति से चुने गए

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले की रल्ली पंचायत में पंचायती राज चुनावों के दौरान ग्रामीणों ने आपसी सहमति से पूरी पंचायत को निर्विरोध चुन लिया है। इस प्रक्रिया में सुशील कुमार मेहता को प्रधान और किशोर कुमार को उप-प्रधान चुना गया। यह चुनाव ग्रामीण एकता और भाईचारे का एक उदाहरण पेश करता है। प्रधान और उप-प्रधान के साथ-साथ, सभी पांच वार्ड सदस्यों का चुनाव भी सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। रल्ली पंचायत के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों में सतीश कुमार, अरुणा भागती, सुंदर देवी, नारायण देवी और रोविन सिंह शामिल हैं। इन सभी सदस्यों का चयन भी बिना किसी विरोध के हुआ। ग्रामीण बोले- आपसी गुटबाजी को दूर रखा गया ग्रामीणों ने बताया कि इस निर्विरोध चुनाव से गुटबाजी और कड़वाहट को दूर रखा गया है, और पूरे गांव ने एकजुट होकर विकास को प्राथमिकता दी है। इस प्रक्रिया से न केवल समय और चुनावी खर्च की बचत हुई है, बल्कि गांव में आपसी तालमेल भी मजबूत हुआ है। नई कार्यकारिणी अब बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के गांव के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *