हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पांच ग्राम पंचायतें आम सहमति से चुनी गई हैं। इन पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान सहित सभी वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसके अतिरिक्त, बीडीसी सीट पोलियां बीत-23 से नीलम देवी भी निर्विरोध चुनी गई हैं। इन पांच पंचायतों में ऊना उपमंडल की ग्राम पंचायत बीनेवाल और उदयपुर, हरोली उपमंडल की जखेवाल व पंडोगा निचला, तथा बंगाणा उपमंडल की बोहरू पंचायत शामिल हैं। ग्राम पंचायत जखेवाल में रामपाल को प्रधान और गुरदेव सिंह को उपप्रधान चुना गया है। वार्ड-1 से सतपाल, वार्ड-2 से रज्जू देवी, वार्ड-3 से अंजना देवी, वार्ड-4 से बाल किशन और वार्ड-5 से अंजू बाला वार्ड सदस्य निर्वाचित हुई हैं। इन प्रत्याशियों का हुआ चयन वहीं, ग्राम पंचायत पंडोगा निचला में गुरपाल प्रधान और राकेश कुमार उपप्रधान चुने गए हैं। वार्ड नंबर-1 से रक्षा देवी, वार्ड नंबर-2 से प्रियंका, वार्ड नंबर-3 से सुमन कुमारी, वार्ड नंबर-4 से पूनम देवी, वार्ड नंबर-5 से तरसेम लाल, वार्ड नंबर-6 से अशोक कुमार (पुत्र सिद्धू राम) और वार्ड-7 से अशोक कुमार (पुत्र किशन सिंह) निर्विरोध चुने गए हैं। बोहरू ग्राम पंचायत में मीता देवी को प्रधान और जगदेव सिंह को उपप्रधान चुना गया है। वार्ड-1 से रविंद्र सिंह, वार्ड-2 से पूजा देवी, वार्ड-3 से रीना देवी, वार्ड-4 से राजेंद्र सिंह और वार्ड-5 से ममता वार्ड सदस्य निर्वाचित हुई हैं। वार्ड-1 से निर्मल कौर, वार्ड-2 से देवरानी का निर्वाचन ग्राम पंचायत बीनेवाल में मनदीप कौर प्रधान और सुर्जन सिंह उपप्रधान चुने गए हैं। वार्ड-1 से निर्मल कौर, वार्ड-2 से देवरानी, वार्ड-3 से बलविंद्र सिंह, वार्ड-4 से कुलदीप कौर और वार्ड-5 से तरलोक सिंह वार्ड सदस्य निर्वाचित हुए हैं। ग्राम पंचायत उदयपुर में जसविंदर कौर प्रधान और मक्खन सिंह उपप्रधान चुने गए हैं। वार्ड-1 से बलविंद्र कौर, वार्ड-2 से निशा कुमारी, वार्ड-3 से कुलदीप सिंह, वार्ड-4 से रीटा देवी और वार्ड-5 से गुरदीप कौर सदस्य निर्वाचित हुई हैं।