कुरुक्षेत्र पहुंचे पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु:बोले-2016 षड्यंत्र की खुल रहीं परतें, 32 लोगों की जान गईं, हरियाणा की आबरू जली

पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने रविवार को कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में भाईचारा स्नेह मिलन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। समाज की ओर से कैप्टन अभिमन्यु को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान 2016 के जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान आगजनी के मामले में 57 युवकों के बरी होने के बाद दिया गया। पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि हम सब मिलकर काम करेंगे तो देश आगे बढ़ेगा, हरियाणा आगे बढ़ेगा और पूरा समाज भी आगे बढ़ेगा। धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की धरती से उनको हमेशा प्रेरणा मिली है। वे जब भी यहां आते हैं, कुछ न कुछ नई ऊर्जा लेकर जाते हैं। इस कार्यक्रम से पूरे देश में भाईचारे का संदेश जाएगा। जाट आरक्षण आंदोलन पर सख्त बात कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि 2016 में जाट आरक्षण के दौरान बड़े-बड़े षड्यंत्र रचे गए थे। उस समय हरियाणा की आबरू जली, भाईचारा तार-तार हुआ। दुकानें और प्रतिष्ठान जल गए और 32 बेकसूर लोगों की जान चली गई। यह पूरा मामला एक गहरा राजनीतिक षड्यंत्र था। सच को छिपाया नहीं जा सकता वित्त मंत्री ने कहा कि अब परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं। सच परेशान हो सकता है, लेकिन सच को छिपाया नहीं जा सकता। एक दिन पूरा सच सामने आएगा। जिन लोगों ने यह साजिश रची, वे देश के कानून से बच गए हों, लेकिन परमात्मा के सामने जवाब जरूर देना पड़ेगा। महाभारत में चक्रव्यूह में फंसकर अभिमन्यु शहीद कहलाया, कायर नहीं। समाज को डरने की जरूरत नहीं कहा कि आज भी समाज चक्रव्यूह में फंसा है, लेकिन हमें डरना नहीं है। संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। कुछ राजनीतिक ताकतें समाज में खाई पैदा करती हैं। भाईचारे को तोड़कर आपसी विश्वास खत्म करने का काम करती हैं। जो भी ऐसा करता है, वह जाति विरोधी या समाज विरोधी नहीं, बल्कि मानवता विरोधी और देश विरोधी है। समाज को तोड़ने वाले से बचे नई पीढ़ी चेतावनी देते हुए कि जो नेता अपने समाज को हिंसा के रास्ते पर ले जाए, वह नेतृत्व करने लायक नहीं है। युवाओं को हिंसा के लिए भड़काने वाला कभी समाज का भला नहीं कर सकता। लोगों की लाशों पर राजनीति करने वालों से समाज को सावधान रहना चाहिए। समाज को तोड़ने की कोशिश करने वालों से अपनी नई पीढ़ी को बचाना जरूरी है। युवाओं को सही दिशा देने की जरूरत पूर्व मंत्री ने कहा कि आज हमारे युवा काबिलियत के दम पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। IAS में अच्छी रैंक ला रहे हैं। IIT, AIIMS और दूसरे क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं। विदेशों में भी बड़े-बड़े पदों पर पहुंच रहे हैं। नई पीढ़ी को सही राह दिखाने की जरूरत है। नशे से बचो, गलत संगत से बचो, गलत भाषा और गलत कामों से दूर रहो। अनाज मंडियों के नए नियम अच्छे सवाल के जवाब में कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हरियाणा सरकार के नए मंडी नियमों से काफी अच्छा परिणाम आ रहा है। लेकिन जहां कहीं कमी है, सरकार को उसे भी दूर करना चाहिए। जाट धर्मशाला के प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद ने कैप्टन अभिमन्यु का स्वागत किया और सर छोटू राम का चित्र भेंट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *