कैथल में शहीद की प्रतिमा खंडित की:गर्दन को धड़ से अलग किया, 1962 की लड़ाई में शहीद हुए थे कर्मचंद

कैथल जिले के गांव बालू की गादडा पट्टी में किसान रोड पर स्थापित शहीद कर्मचंद की प्रतिमा को खंडित करने का मामला सामने आया है। रात के अंधेरे में अज्ञात लोगों ने प्रतिमा को खंडित कर दिया। प्रतिमा की गर्दन को धड़ से अलग कर दिया गया। जिससे गांवों के लोगों में रोष है। गांव की पंचायत ने इस बारे में कलायत थाना पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में गांव के सरपंच दिनेश कुमार ने बताया कि उनके गांव से सिपाही कर्मचंद 1962 की लड़ाई में शहीद हुए थे। उनकी प्रतिमा को किसी शरारती तत्व ने खंडित कर दिया है। सिपाही कर्मचंद की प्रतिमा के चेहरे को अलग कर नीचे गिरा दिया गया। सरपंच ने प्रतिमा को खंडित करने वाले आरोपियों का पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। प्रतिमा का अनावरण 2024 में हुआ बता दें कि, इस प्रतिमा का अनावरण 2024 में जिला पार्षद करमबीर कौल ने किया था। उस समय प्रतिमा के स्थापित कर उसके चारों और ग्रिल लगाई गई थी। कल देर रात किसी शरारती तत्व ने तोड़ दिया है। गांव के लोगों ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। कलायत थाना एसएचओ सुभाष चंद ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। गांव के सरपंच की ओर से यह शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांचव कर रही है। जल्द ही आरोपियों के बारे में पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *