गुरुग्राम से हरिद्वार जा रहे 3 दोस्तों की मौत:यूपी में फ्लाईओवर से गिरी कार, 2 साथी घायल, मेरठ रेफर

गुरुग्राम से हरिद्वार जा रहे दोस्तों की कार उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे खेत में जा गिरी। हादसे में गुरुग्राम के रहने वाले 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हो गए। मृतकों की पहचान सागर निवासी इच्छापुर पटौदी, हिमांशु निवासी भोंडसी और यश निवासी भोंडसी के रूप में हुई है। जबकि गंभीर रूप से घायल सुशांत खरखौदा और वरुण गुरुग्राम का रहने वाला है। उन्हें मेरठ के अलग अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक हादसे के समय कार की रफ्तार काफी तेज करीब 80 KM थी। यह हादसा पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर रविवार दोपहर 3 बजे हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल भेजा। कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे, जो गुरुग्राम से हरिद्वार घूमने निकले थे। तस्वीरों में देखिए हादसे की भयानकता… तेज रफ्तार के चलते बेकाबू हुई कार
बताया जा रहा है कि पांचों दोस्त रविवार सुबह क्रेटा कार से गुरुग्राम से निकले थे। दोपहर करीब 3 बजे उनकी कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार की वजह से अनियंत्रित हो गई। कार रेलिंग तोड़ते हुए 150 फीट नीचे जा गिरी। तेज रफ्तार में नीचे गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार 3 दोस्तों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया मुजफ्फरनगर के एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके घरवालों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *