चंडीगढ़-खरड़ हाईवे पर बड़ा हादसा:ट्रैक्टर ट्रॉली और टेंपों में हुई भिड़त, कई घंटे तक हाईवे पर लगा रहा जाम

चंडीगढ़-खरड़ हाईवे पर सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। गुलमोहर कॉम्प्लेक्स के सामने फ्लाईओवर किनारे खड़ी आलू की बोरियों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि हाईवे पर लंबा जाम लग गया और कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा। कई घंटे हाईवे रहा प्रभावित हादसा सुबह के समय हुआ था। खरड़ से चंडीगढ़ की ओर जा रही सड़क के किनारे आलू से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर का चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सीधे ट्रॉली से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो ट्रैवलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी काफी नुकसान पहुंचा। अ सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स और ट्रैफिक पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि घायलों की पहचान और उनकी स्थिति को लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। क्रेन की मदद से हटाया गया दुर्घटना के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया। क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटाने में करीब चार घंटे लगे। इसके बाद दोपहर में क्रेन की मदद से टेंपो ट्रैवलर को भी सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *