चंडीगढ़ में महिलाओं को हजार रुपए देने की मांग:मेयर ने प्रशासक को लिखा पत्र; पंजाब-हरियाणा की तर्ज पर मिले पैसे

चंडीगढ़ की महिलाओं को अब डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) योजना लागू करने की मांग उठी है। चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को पत्र लिखकर इस योजना को जल्द लागू करने की मांग की है। मेयर ने अपने पत्र में कहा कि हरियाणा और पंजाब में महिलाओं को DBT योजना के तहत सीधा आर्थिक लाभ दिया जा रहा है, जिससे उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। ऐसे में चंडीगढ़ की महिलाओं को भी इसी तर्ज पर योजना का लाभ मिलना चाहिए। योजना लागू होने से बैंक खातों में मिलेगी सीधे आर्थिक सहायता इस योजना के लागू होने से महिलाओं को सीधे उनके बैंक खातों में आर्थिक सहायता मिलेगी, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी। साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।चंडीगढ़ में बड़ी संख्या में ऐसी महिलाएं हैं, जिन्हें इस तरह की सहायता की जरूरत है। DBT योजना उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *