चंडीगढ़ में 70% प्री-SIR मैपिंग हुई:अधिकारी बोलीं-एन्यूमरेशन फॉर्म केवल एक ही बार भरें; लोगों के घर-घर पहुंचेंगे कर्मचारी

चंडीगढ़ में कुल 5.18 लाख मतदाता है। जिसने से 70 प्रतिशत की मैपिंग प्री-एसआईआर फेज में की जा चुकी है। यह दावा चंडीगढ़ की चीफ इलेक्ट्रिकल अफसर प्रेरणा पुरी ने किया। उन्होंने बताया कि जैसा कि निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर (SIR) के तीसरे चरण की घोषणा की जा चुकी है। चंडीगढ़ भी तीसरे चरण में शामिल है, जहां स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन ऑफ इलेक्टोरल रोल्स ( किया जाएगा। हमारी जो कार्रवाई है, वह 15 जून से शुरू होगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अपना एन्यूमरेशन फॉर्म केवल एक ही बार भरे।एन्यूमरेशन फॉर्म लोगों के घर पहुंचा जाएंगे। बीएलओ को कोई अतिरिक्त डॉक्यूमेंट न दे अब यह पूरी प्रक्रिया प्रिंटिंग और ट्रेनिंग से शुरू होकर 5 जून से प्रारंभ होगी और 22 सितंबर को हमारा फाइनल इलेक्टोरल रोल प्रकाशित होगा। इस दौरान हमारे बीएलओ घर-घर जाएंगे और एन्यूमरेशन फॉर्म लोगों के घरों तक पहुंचाएंगे। लोगों से यही अपील है कि वे एनुमरेशन फॉर्म्स को सही तरीके से भरें। उस समय किसी भी अतिरिक्त दस्तावेज देने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है। हमें सिर्फ मैपिंग के लिए आपकी जानकारी चाहिए। इसके बाद जो भी क्लेम्स और ऑब्जेक्शंस होंगे, या जिनके एनुमरेशन फॉर्म जमा नहीं कराए जाएंगे, उन्हें हमारे 10 एईआरओ द्वारा तय किया जाएगा और फिर अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। जैसे फार्म भरेगा, उसी तरह मैपिंग होगी जितने भी लोग हैं, हर किसी को एक निर्णय करना है कि वह अपना एन्यूमरेशन फॉर्म केवल एक ही बार भर सकता है। वह चंडीगढ़ में अपना एन्यूमरेशन फॉर्म भरेगा या जिस क्षेत्र से वह संबंधित है, वहां का भरेगा।
अगर वह चंडीगढ़ का फॉर्म भरेगा, तो उसी हिसाब से उसकी मैपिंग की जाएगी। और अगर वह कहीं और का फॉर्म भरेगा, तो निश्चित रूप से वह यहां का फॉर्म नहीं भर सकता, क्योंकि एन्यूमरेशन फॉर्म केवल एक ही बार भरा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *