जालंधर में आज 7 घंटे गुल रहेगी बिजली:9 बजे लगेगा कट, फीडर पर मरम्मत का होगा काम; शाम 4 बजे आएगी लाइट

जालंधर के 66 केवी टीवी सेंटर सब स्टेशन से जुड़े 11 केवी स्टेशन से बुधवार को बिजली का कट रहेगा। पॉवरकाम अधिकारियों का कहना है कि तेज मोहन नगर फीडर पर मरम्मत का काम किया जाएगा। इसके चलते कई इलाकों में सुबह 9 बजे से बिजली नहीं आएगी। मरम्मत के चलते सिटी के अवतार नगर और आसपास के कई इलाकों में शाम 4 बजे तक बिजली आएगी। अधिकारियों ने बताया कि तेज मोहन नगर, अवतार नगर गली नंबर 13, न्यू अशोक नगर, अशोक नगर, संत नगर, बस्ती शेख अड्डा, मोचियां मोहल्ला तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी। बिजली से जुड़े जरूरी काम समय रहते निपटा लें इस स्थिति को देखते हुए पावरकॉम के अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों से सहयोग की अपील की है और सुझाव दिया है कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए लोग अपने बिजली से जुड़े जरूरी काम समय रहते पहले ही निपटा लें। पावरकॉम ने अपने काम टाइम से निपटाने की अपील पावरकॉम के अधिकारियों ने इन क्षेत्रों के निवासियों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य बिजली के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक है। विभाग ने सलाह दी है कि लोग बिजली कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि बाद में किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *