ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत:अबोहर सब्जी मंडी के बाहर करता था काम, दो बेटियों- एक बेटे का पिता

फाजिल्का जिले में अबोहर की ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना रेलवे स्टेशन के नजदीक कल्याण भूमि कमेटी के पास रात करीब 11 बजे हुई। जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन मास्टर ने जीआरपी पुलिस को सूचना दी थी कि एक व्यक्ति रेलगाड़ी की चपेट में आ गया है। सूचना मिलते ही जीआरपी के एसआई अजीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पाया कि व्यक्ति की मौत हो चुकी थी और बाद में उसकी पहचान नवीन कुमार पुत्र प्रभु दयाल निवासी कुम्हार वाली गली के रूप में हुई। नवीन सब्जी मंडी के बाहर रेडड़ी लगाता था। घटना की सूचना नर सेवा संस्था को भी दी गई। संस्था के सदस्य सोनू ग्रोवर और बिट्टू नरूला मौके पर पहुंचे और पुलिस की सहायता से शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शाम को घर से निकला था व्यक्ति मृतक के भतीजे मांगीलाल सहित अन्य रिश्तेदार सूचना मिलने के बाद रेलवे स्टेशन पहुंचे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि शनिवार शाम तक नवीन कुमार घर से सामान्य रूप से निकला था। देर रात उन्हें नवीन के रेलगाड़ी की चपेट में आने की सूचना मिली, लेकिन जब तक परिवार मौके पर पहुंचा, उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार, नवीन कुमार मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह अपने पीछे एक बेटा और दो बेटियां छोड़ गया है। जीआरपी के एसआई अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *