लुधियाना में AAP-भाजपा वर्करों में धक्कामुक्की:BJP दफ्तर में घुसने की कोशिश; माहौल तनावपूर्ण, एक दूसरे के खिलाफ लगाए नारे

पंजाब की राजनीति में एक बार फिर उबाल आ गया है। ED द्वारा कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लुधियाना में प्रदर्शन के दौरान आप और भाजपा वर्कर आमने-सामने हो गए। दोनों दलों के नेताओं ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आम आदमी पार्टी की महिला कार्यककर्ता भी प्रदर्शन में शामिल हैं। भाजपा के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन, जिला प्रधान रजनीश धीमान, प्रवीण बांसल समेत बड़े नता शामिल हैं। लुधियाना की दाना मंडी गिल रोड में आप कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की लोक-विरोधी नीतियों के खिलाफ पुतला फूंककर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते समय माहौल तनावपूर्ण हो गया। अभी बीच में पुलिस है और आप के कार्यकर्ता व नेता भाजपा दफ्तर में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। आप कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे तो भाजपा नेता भी दफ्तर के बाहर केजरीवाल के खिलाफ झंडे लेकर नारेबाजी करने लगे। ED की कार्रवाई को बताया राजनीतिक तानाशाही आम आदमी पार्टी लुधियाना शहरी के अध्यक्ष एवं योजना व वित्त समिति के चेयरमैन जतिंदर खंगूड़ा ने केंद्रीय एजेंसियों की इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं की आवाज दबाने के लिए ED का दुरुपयोग कर रही है। खंगूड़ा ने कहा कि संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी सरासर नाजायज है और यह लोकतंत्र की हत्या के समान है। केंद्र की दमनकारी नीतियों और राजनैतिक बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई का विरोध। भाजपा सरकार ‘आप’ की बढ़ती लोकप्रियता और जनहित के कार्यों से बौखला गई है। हमारे मंत्रियों को निशाना बनाकर विकास की गति रोकने की कोशिश की जा रही है। हम सड़कों पर उतरकर इस धक्केशाही का ईंट से ईंट बजाकर जवाब देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *