होशियारपुर जिले के दसूहा में शुक्रवार की शाम टांडा उर्मुर में एक बेकाबू ट्रक ने चार लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान अश्वनी कुमार पुत्र रोशन लाल, निवासी अहियापुर और हरभजन कौर पत्नी बलविंदर सिंह, निवासी मियानी पुलिस थाना टांडा के रूप में हुई है, जबकि घायलों की पहचान सरवन सिंह पुत्र सुंदर सिंह, निवासी पासी वेट और अवतार सिंह काला पुत्र गोपाल सिंह, निवासी मियानी पुलिस थाना टांडा के रूप में हुई है। पत्नी और बेटियों के साथ जा रहा था बाइक सवार जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 5:15 बजे अश्वनी कुमार अपनी दो बेटियों और पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर से मियानी की ओर जा रहे थे। गुरुद्वारा श्री पुल पुख्ता साहिब के पास अश्वनी सड़क पार कर रहा था, कि तभी अचानक टांडा की तरफ से पीछे से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने अश्वनी को टक्कर मार दी, जिससे अश्वनी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। गुरुद्वारा साहिब से लौट रही थी महिला ट्रक चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। इसके बाद, उसी अनियंत्रित ट्रक ने मियानी रोड पर गुरुद्वारा पुल पुख्ता साहिब में सेवा करके लौट रही महिला हरभजन कौर नाम की महिला को भी टक्कर मार दी, जिससे महिला की भी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य कई लोगों को भी मारी टक्कर इसके बाद बेकाबू ट्रक चालक ने मियानी रोड पर एक मारुति एर्टिगा कार को टक्कर मार दी। कार में सात लोग सवार थे, कार चालक सरवन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें मौके पर ही दसूहा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इसके बाद, उक्त ट्रक ड्राइवर ने मियानी रोड पर जा रहे बाइक सवार अवतार सिंह काला को भी टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क सुरक्षा बल के प्रभारी बख्तावर सिंह की टीम ने उन्हें मौके पर ही टांडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें होशियारपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर अरेस्ट किया दुर्घटना की सूचना मिलते ही उदमुर टांडा के विधायक जसवीर सिंह राजा गिल मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल पूछा तथा मृतक के परिजनों के साथ शोक व्यक्त किया। एसएचओ टांडा गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने बताया कि इन दुर्घटनाओं की सूचना मिलते ही टांडा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक ड्राइवर अरेस्ट कर लिया और ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।