पंजाब सरकार ने देर रात 2 जिलों के DC बदले। पूनमदीप कौर को संगरूर का DC लगाया गया है। राहुल चाबा को फरीदकोट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ सरकार ने 4 SSP का भी तबादला किया है। नए आदेश के मुताबिक सरताज चहल को संगरूर के एसएसपी से हटाकर मोगा का नया एसएसपी लगाया गया है। रवजोत ग्रेवाल संगरूर के नए एसएसपी होंगे। मोगा में एसएसपी रहे अजय गांधी को AIG प्रोविजनिंग लगाया गया है। गगन अजीत सिंह फाजिल्का के नए एसएसपी होंगे। उनकी जगह गुरमीत सिंह मालेरकोटला के नए एसएसपी होंगे। सुखनाज सिंह को विजिलेंस ब्यूरो में लगाया गया है। DC बदलने का ऑर्डर… SSP बदलने का ऑर्डर…