पुलिस को देखकर तीसरी मंजिल से कूदा युवक, मौत:जालंधर में परिजनों ने बुलाई थी टीम, नशे के लिए मांग रहा था रुपए

जालंधर जिले के फगवाड़ा के गुरु अर्जनपुरा नगर में एक युवक ने पुलिस को आते देख तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे गिरने से युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शरणजीत उर्फ सन्नी के रूप में हुई है। मृतक युवक परिवार ने बताया कि युवक नशे के लिए पैसे मांगकर परेशान कर रहा था, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को बुलाया था। पुलिस के गली में पहुंचते ही शरणजीत ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई। जिसके बाद उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नशा करने का आदी, परिजनों से मांगता था पैसे मृतक की मां बलवीर कौर ने बताया कि शरणजीत नशे का आदी था और अक्सर पैसे मांगता था। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े बजे भी वह नशे के लिए पैसे मांग रहा था, जिसके बाद उन्होंने कंट्रोल रूम पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। मृतक के चाचा निर्मल सिंह ने भी बताया कि सन्नी नशे के लिए पैसे मांगता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *