फाजिल्का इलाके में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेहूं की फसल को हुए नुकसान के बाद अनाज मंडियों में बिकने आए गेहूं के नमूने लेने के लिए केंद्रीय टीम मंडी पहुंची है। इस मौके पर केंद्र की टीम के अधिकारियों ने गेहूं के ढेरियों से अलग-अलग सैंपल लेते हुए इनकी जांच-पड़ताल के लिए अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। फाजिल्का की अनाज मंडी से करीब पांच सैंपल लिए गए है । जिनकी रिपोर्ट पर अब सबकी नजरें टिकी हुई है। टीम के अधिकारी अभिषेक पांडे ने बताया कि बीते समय के दौरान बरसात और ओलावृष्टि से काफी फसलें प्रभावित हुई है। इसलिए उनकी तीन द्वारा केंद्र को रिपोर्ट की जा रही है। इसी के तहत ही अब पंजाब के सभी जिलों से गेहूं की फसल के सैंपल लिए जा रहे है। मुक्तसर साहिब, बठिंडा और फाजिल्का में फसलें प्रभावित टीम ने कहा कि सबसे अधिक प्रभाव श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा और फाजिल्का में देखने को मिला है फाजिल्का में भी टीम ने मंडी में गेहूं की फसल के सैंपल लिए है। उन्होंने कहा कि सैंपल की जांच जल्द जल्द करने का प्रयास किया जा रहा है । क्योंकि फाजिल्का में भी अनाज मंडी में गेहूं की फसल के करीब पांच सैंपल लिए गए है। जिनकी रिपोर्ट आने के बाद खरीद शुरू करवा दी जाएगी। बारिश से गेहूं का दाना काला पड़ा खरीद एजेंसियों के मुताबिक कुछ दिन पहले हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण जहां गेहूं की फसल जमीन पर बिछ जाने से गेहूं का दाना काला पड़ गया है, वहीं गेहूं के दाने में टूट भी काफी आ रही है। खरीद में कुछ नियमों में ढील देने की मांग इस कारण किसानों से गेहूं की फसल की खरीद में कुछ नियमों में ढील दी जाए ताकि सरकारी खरीद एजेंसियां गेहूं की फसल को समय पर खरीद सकें। केंद्रीय टीम द्वारा गेहूं के अलग-अलग लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट के बाद उम्मीद है कि गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो पाएगी ।