फाजिल्का में एक युवक-युवती की कोर्ट मैरिज का मामला थाने पहुंच गया। देर रात थाने पहुंचे दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि थाने के बाहर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। हालांकि मौके पर पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को छुड़वाया। झगड़े में घायल पक्ष के व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । पारिवारिक सदस्यों पर बंधक बनाने का आरोप पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। युवक सौरव ने बताया कि उसकी गांव लमोचड़ कलां की रहने वाली लड़की के साथ 4 महीने पहले कोर्ट मैरिज करवाई थी। लड़की सरकारी अध्यापिका है। जबकि लड़की का परिवार उनकी मैरिज का विरोध कर रहा है। और उसका आरोप है कि लड़की के पारिवारिक सदस्यों ने उसे बंधक बना लिया। जिसके बारे में लड़की ने सूचना उसे दी तो उसके द्वारा पुलिस तक पहुंच की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया जब पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया तो लड़की उसके पक्ष ने बयान दे रही थी । लेकिन लड़की के पारिवारिक सदस्यों ने उसे ऐसा करने से रोका। जब वह दोनों पक्ष फाजिल्का सिटी थाने से बाहर निकले तो उनके साथ झगड़ा किया गया। लड़के का आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई। ओर उसके पिता के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया । जिसे इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और मामले में इंसाफ की मांग की जा रही है । कल देर शाम दोनों पक्ष आपस ने भिड़े उधर सिटी थाने के पुलिस अधिकारी सरवन सिंह ने कहा कि लड़के लड़की द्वारा कोर्ट मैरिज करवाई गई थी । जिस मामले पर लड़के पक्ष द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि उसकी पत्नी की उसके परिवार ने बंदी बनाया हुआ है। जिसपर दोनों पक्षों को कल थाने में बुलाया गया था। जहां थाने के बाहर कल देर शाम दोनों पक्ष आपस ने भिड़ गए। हालांकि पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को छुड़वाने का प्रयास भी किया गया । फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है । जांच के दौरान जो भी सामने आएगा उस आधार पर कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल तफ्तीश जारी है।