रोहतास में रविवार दोपहर एक फौजी की पत्नी का शव मिला है। शव छत की रेलिंग पर फंदे से लटका था। मृतका की पहचान अमृता पटेल (25) के रूप में की गई है। मामला बिक्रमगंज थाना क्षेत्र का है। वहीं, घटना के बाद ससुरालवाले घर छोड़कर फरार है। मृतका के परिजनों का कहना है कि दामाद का एक साल से किसी दूसरी लड़की से अफेयर चल रहा है। इसे लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच लड़ाई होती थी। परिजनों ने ये भी आरोप लगाया, “मेरी बेटी पर उसके ससुर की गंदी नजर भी थी। इन सब वजहों से वो परेशान रहती थी। इसका हम विरोध करना शुरू किए तो ससुरालवालों ने मेरी बेटी को मार डाला है।” घटनास्थल की देखें तस्वीरें… 4 साल पहले हुई थी शादी 2021 में नोखा थाना क्षेत्र के छतौना गांव निवासी अशोक चौधरी की बेटी अमृता पटेल की शादी दावथ थाना क्षेत्र के बभनी गांव निवासी मनीष कुमार से हुई थी। शादी के बाद अमृता अपने सास, ससुर और देवर के साथ बिक्रमगंज के काशी घाट मोहल्ले में रह रही थी। पति मनीष कुमार फौजी हैं। ड्यूटी के कारण वो अक्सर बाहर रहते थे। दंपती की अभी तक कोई संतान नहीं है। परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप मृतका के पिता अशोक चौधरी ने बताया, “शादी के बाद 6 महीने तक मनीष-अमृता के बीच सब कुछ ठीक था, लेकिन अचानक मनीष मेरी बेटी पर फोर व्हीलर की डिमांड करने लगा। मनीष की डिमांड को मेरी बेटी नजरअंदाज कर दी। इसके बाद मनीष अक्सर अमृता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही मारपीट भी करता था।” एक साल से दूसरी लड़की से चल रहा था अफेयर पिता अशोक चौधरी ने बताया, “2 साल तक मेरी बेटी परेशान थी। इसी दौरान पता चला कि पति का किसी दूसरी लड़की से अफेयर चल रहा है। इसको लेकर मनीष से बात की तो मनीष ने कहा- मुझे जब तक दहेज में कार नहीं मिलेगी, तब तक यह काम करते रहेंगे।” अशोक चौधरी के मुताबिक, मनीष अक्सर अमृता के सामने ही लड़की से फोन पर बात करता था। जब वो विरोध करती थी तो उसके साथ मारपीट करता था।” उन्होंने आगे बताया, “मनीष की बहन अंशु कुमारी दरोगा है, वह मनीष को प्रताड़ित करने में मदद कर रही थी। मैंने अपनी क्षमता के अनुसार दामाद को 2 सोने की चेन, पैसे और घर का सामान दिया था। इसके बावजूद बेटी को दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।” दामाद ने फोन पर दी घटना की जानकारी अशोक चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना दामाद मनीष कुमार ने फोन पर दी और कहा आपकी बेटी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी बेटी का शव फंदे से लटका देखा। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी ने सुसाइड नहीं किया है, बल्कि हत्या कर लटका दिया है। सास, ससुर और देवर पर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार वहीं, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। SDPO सिंधु शेखर सिंह ने कहा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण पता चलेगा। फिलहाल, पुलिस परिवारवालों से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही परिजनों के बयान पर जांच की जा रही है। ———————————– ये खबर भी पढ़ें… भागलपुर में बी फार्मा के स्टूडेंट ने किया सुसाइड: 15 दिन पहले गर्लफ्रेंड से हुई थी कहासुनी, कमरे में फंदे से लटक कर दी जान भागलपुर में बी फार्मा के स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। अंकित कुमार (25) की कमरे में फंदे से लटकी लाश मिली है। हादसे के वक्त घर के सभी सदस्य गंगा स्नान करने गए थे। सभी लौटे तो अंकित को नाश्ते के लिए बुलाने उसके कमरे में गए। अंकित की लाश पंखे से लटकी थी। परिजन तुरंत उसे मायागंज अस्पताल ले गए, पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामा राकेश कुमार कहते हैं कि अंकित का किसी लड़की से अफेयर था। पूरी खबर पढ़ें SI की सर्विस पिस्टल से पत्नी की मौत:सीने के आरपार हुई गोली, पिता बोले- दामाद का महिला SI से संबंध, बेटी की हत्या हुई मुंगेर में शनिवार को SI चंदन कुमार की पत्नी मधु कुमारी (29) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। पति की सरकारी रिवॉल्वर से उनके सीने में गोली लगी, जो आरपार हो गई। SI का कहना है कि घटना के समय वो बाथरूम में थे। इसी बीच पत्नी ने सुसाइड कर लिया। जबकि मधु के पिता का दावा है कि, उनकी बेटी की हत्या की गई है। दामाद के अवैध संबंध हैं। पूरी खबर पढ़ें…