बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:बीजेपी नेता के काफिले में 12 गाड़ियां, प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, मिड-डे-मिल खाने से 36 बच्चे बीमार

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। TRE-4 की वैकेंसी जारी करने की मांग को लेकर आज फिर पटना में कैंडिडेट्स ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले पुलिस ने छात्र नेता रिंकल यादव को घसीटते हुए हिरासत में लिया। वहीं राजधानी में पहले पति ने पत्नी, बच्चों के साथ-साथ सास, ससुर को आग लगा दी। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 10 खबरें… 01- TRE-4 की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने घसीटा BPSC TRE-4 की वैकेंसी जारी करने की मांग को लेकर आज फिर पटना में कैंडिडेट्स ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले पुलिस ने छात्र नेता रिंकल यादव को घसीटते हुए हिरासत में लिया। अभ्यर्थी जंजीर पहनकर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। रिंकल यादव पीयू छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार थे। पूरी खबर पढ़ें 02- PM पर राजद का तंज, कहा- जनता त्रस्त, मोदी जी विदेश यात्रा में मस्त नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के बयान पर तीखा पलटवार किया है। शिक्षा मंत्री द्वारा सरकारी स्कूल में पढ़ाने की बात कहे जाने के बाद तेजस्वी यादव ने नाराजगी जाहिर करते हुए बीजेपी और एनडीए नेताओं पर निशाना साधा। साथ ही राजद के पोस्टर में पीएम मोदी के विदेश दौरे को लेकर तंज कसते हुए लिखा गया है, ‘देश की जनता त्रस्त, मोदी जी विदेश यात्रा में मस्त।’ पूरी खबर पढ़ें 03- प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, मुंह-सिर में लगी बुलेट मुजफ्फरपुर में बुधवार को अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर अंकित कुमार की हत्या कर दी। बाइक सवार दो बदमाशों ने चलती बाइक से अंकित को 5 गोलियां मारीं। गोली लगते ही वो नीचे गिर पड़े। हत्या की ये वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। अंकित के सिर में 1, 2 मुंह में और सीने में 2 गोली लगी है। पूरी खबर पढ़ें 04- पहले पति ने पत्नी-बच्चे और सास-ससुर को जिंदा जलाया पटना में बुधवार को पति ने पत्नी, बच्चे, वाइफ के साथ-साथ सास, ससुर को आग लगा दी। पुलिस के अनुसार, महिला का पहला पति और आरोपी कन्हाई कुमार अपने साथ पेट्रोल लेकर आया था। घर में घुसते ही उसने सभी के ऊपर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। इस हमले में पुरुषोत्तम अग्रवाल (ससुर), नीलम देवी (सास), मुन्नी देवी (पत्नी) और एक बच्चा गंभीर रूप से झुलसा है। पूरी खबर पढ़ें 05- दवा कारोबारियों की हड़ताल, मरीज होते रहे परेशान ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री और केंद्र सरकार की नई दवा नीति के विरोध में आज देशभर में दवा कारोबारियों की हड़ताल है। इस दौरान बिहार सहित पूरे देश में थोक और खुदरा दवा दुकानें बंद रहेंगी। राज्य में 40 हजार से ज्यादा दुकानें हड़ताल में शामिल हो रही हैं। पटना के IGIMS के बाहर दवा दुकानें बंद हैं। इससे मरीजों के अटेंडेंट परेशान हैं। पूरी खबर पढ़ें 06- मिड-डे-मिल खाने से 36 से ज्यादा बच्चे बीमार नालंदा में बुधवार को मिड-डे-मिल का खाना खाकर 36 से अधिक बच्चे बीमार हो गए। खाना खाने के थोड़ी ही देर बाद सभी को उल्टी, दस्त और चक्कर आने लगे। कई तो बेहोश होने लगे। तुरंत बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) नगरनौसा में भर्ती कराया गया। जहां इलाज जारी है। कुछ बच्चों की स्थिति गंभीर है, उन्हें चंडी रेफरल अस्पताल भेजा गया है। पूरी खबर पढ़ें 07- पुलिस मुठभेड़, एक अपराधी को पैर में लगी गोली समस्तीपुर में देर रात पुलिस और अपराघी के बीच मुठभेड़ हुई है। एनकाउंटर में बदमाश प्रिंस कुमार पुलिस की गोली से घायल हो गया है। प्रिंस को पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक प्रिंस पर कई लूट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूरी खबर पढ़ें 08-14 से 24 जून तक होगी सिपाही भर्ती परीक्षा, डेट जारी बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) यानी CSBC ने तीन अलग-अलग सिपाही भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इन परीक्षाओं का आयोजन 14 जून 2026 से 24 जून 2026 तक किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें 09- दर्जनों गाड़ियों के साथ पहुंचे मंत्री दिलीप जायसवाल देश में बढ़ती ऊर्जा जरूरतों और ईंधन बचत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार लोगों से सादगी अपनाने और पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर रहे हैं। इसी बीच बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल का मुजफ्फरपुर दौरा और उनके साथ चल रहा लंबा वीआईपी काफिला चर्चा का विषय बन गया है। पूरी खबर पढ़ें 10- बिहार के 5 जिलों में कल हीट वेव का रेट अलर्ट बिहार के 5 जिले भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में हीट वेव को लेकर रेट अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के बाकी के 28 जिलों में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *