बिहार की सरकार आज (14 अप्रैल) को बदल गई। अब नए सीएम सम्राट चौधरी होंगे। कल शपथ ग्रहण समारोह है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार (14 अप्रैल) को CM पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने दोपहर 3.20 के आसपास लोकभवन में राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंपा। इसके पहले सुबह नीतीश के नेतृत्व में आखिरी कैबिनेट मीटिंग हुई। मीटिंग में नीतीश की विदाई करते वक्त कई मंत्री रोने लगे। इस दौरान सीएम उनको समझाते हुए दिखे। इधर, सम्राट चौधरी ने बीजेपी बिहार पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का वेलकम किया। सीएम हाउस में सुबह से ही हलचल रही। बीजेपी ऑफिस को फूलों से सजाया गया। शाम में सम्राट चौधरी के नाम पर सहमती बनी और वो बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए। इसके साथ ही सम्राट चौधरी के नाम का बड़ा पोस्टर इनकम टैक्स चौराहे पर लगा। बीजेपी ऑफिस में महिलाओं ने उनके नाम के नारे लगाए…तस्वीरों में देखिए आज की राजनीतिक हलचल… सबसे पहले सुबह कैबिनेट की बैठक की तस्वीरें अब देखिए बीजेपी में क्या-क्या हो रहा है अब नीतीश कुमार के इस्तीफे की 4 तस्वीरें…