बिहार की राजनीति में हाल के दिनों में ‘योगी मॉडल’ की चर्चा काफी तेज है, विशेषकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयानों और कार्यशैली के संदर्भ में। 15 दिन के अपने कार्यकाल में सम्राट चौधरी ने कई ऐसे अहम फैसले लिए हैं, जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेल खाते हैं। आज के एक्सप्लेनर ‘बूझे की नाहीं में’ सम्राट के 5 बड़े फैसले, जो योगी मॉडल जैसे हैं…। 1. बच्चियों से ज्यादती करने वालों को माला पहनाएं 30 अप्रैल को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी जिलों के DM-SSP/SP के साथ बैठक कर बच्चियों के साथ ज्यादती करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया। उन्होंने अफसरों से कहा- ’छोटी बच्चियों के साथ हिनियस क्राइम करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कीजिए। पीड़ित-मृत बच्चियों की 13वीं से पहले अपराधी को माला पहना दीजिए।’ इसका मतलब हुआ एनकाउंटर कर दीजिए। महिलाओं और बच्चियों को लेकर सम्राट सरकार के फैसले… UP में CM योगी ने क्या किया था… सम्राट चौधरी का अपराधियों का माला पहनाने वाला बयान योगी से मेल खाता है। 2. योगी का बुलडोजर बिहार आया, अतिक्रमण पर अटैक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी योगी के बुलडोजर नीति को फॉलो कर रहे हैं। राज्य के कई शहरों में अतिक्रमण हटाया जा रहा है, इससे लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है। हालांकि, योगी के बुलडोजर एक्शन से सम्राट का एक्शन थोड़ा अलग है। UP में बुलडोजर अपराधियों के घर पर भी चल रहा है, बिहार में सिर्फ सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर। 3. पुलिस को खुली छूट, माफियाओं का सफाया सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार पुलिस को खुली छूट दे दी है। पुलिस को सीधा ऑर्डर है-’दोषी बचे नहीं।’ इस बात का अंदाजा सुल्तानगंज हत्याकांड के आरोपी रामधनी यादव के एनकाउंटर से साफ लगता है। पुलिस ने रामधनी को सीने में 4 गोली मारी। वहीं, 30 अप्रैल की सुबह पूर्व MLC मनोज सिंह के भांजे के हत्यारे का भी एनकाउंटर कर दिया। सम्राट के इस फैसले का समर्थन JDU ने भी किया है। 30 अप्रैल को JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा, ‘लॉ-एंड-ऑर्डर इससे बढ़िया क्या होगा। जो करेगा, वो जाएगा। जिसे शांति से रहना है वही बिहार में रहेगा।’ योगी सरकार में क्या हुआ… 4. हार्डकोर हिंदुत्व और सांस्कृतिक विकास मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी की वेशभूषा और बयानों में सांस्कृतिक गौरव की झलक साफ दिख रही है। माथे पर त्रिपुंड और भगवा पट्टा। लगातार मंदिर जा रहे हैं। उनके हालिया फैसलों ने हार्डकोर हिन्दुत्व की तरफ इशारा किया है। जैसे… 5. 5 लाख करोड़ के निवेश का टारगेट, बिछेगा एक्सप्रेसवे का जाल सम्राट चौधरी ने 24 अप्रैल को विधानसभा में कहा कि सरकार अपने एक साल पूरे होने तक (नवंबर 2026 तक) राज्य में 5 लाख करोड़ रुपए का निवेश कराएगी। बिहार को ‘पिछड़े राज्य’ की छवि से निकालकर ‘औद्योगिक राज्य’ बनाने का लक्ष्य रखा गया है।’ 30 अप्रैल को DM-SP की बैठक में भी सम्राट चौधरी ने कहा- सभी जिलों में इंडस्ट्रियल हब बनाएं। बिजनेसमैन को सुरक्षा दें। 29 अप्रैल को बिदुपुर से दिघवारा (56 किमी), बक्सर-आरा-मनेर (90 किमी) और सारण-डुमरिया घाट (73.51 किमी) के बीच नए गंगा पथ/ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट्स को पीपीपी मोड पर विकसित करने की सैद्धांतिक मंजूरी मिली है। इससे बिहार में उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम की कनेक्टिविटी विश्वस्तरीय होगी, जिससे व्यापार और परिवहन को गति मिलेगी। बिहार में अभी केंद्र सरकार के स्तर पर चार एक्सप्रेस-वे का निर्माण प्रस्तावित है। ये हैं…