भिवानी में TTE और गार्ड में चले थप्पड़, VIDEO:दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी; बचाव करते नजर आए रेलवेकर्मी

भिवानी में रेलवे स्टेशन पर गोरखधाम सुपरफास्ट ट्रेन के ट्रेवलिंग टिकट एग्जामिनर (टीटीई) और गार्ड के बीच हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला 6 मई का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार भिवानी रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर खड़ी ट्रेन में टीटीई और गार्ड के बीच पहले कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। वायरल वीडियो में दोनों कर्मचारी आपस में लात-घूंसे चलाते नजर आ रहे हैं जबकि रेलवे पुलिस का एक कर्मचारी बीच-बचाव करता दिखाई दे रहा है। ट्रेन रुकने के बाद हुआ विवाद बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ था। ट्रेन के भिवानी स्टेशन पर रुकने के बाद यह विवाद और बढ़ गया। पहले दोनों के बीच तीखी बहस हुई। जिसके बाद गार्ड ने टीटीई को थप्पड़ मार दिया और फिर दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। सूत्रों के अनुसार यह मामला रेलवे के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में भी आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *