नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार सम्राट कैबिनेट में मंत्री बन सकते हैं। कल वो गांधी मैदान में मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि देर रात चली JDU नेताओं की मीटिंग के बाद निशांत मंत्री बनने के लिए मान गए हैं। वहीं, आज दिल्ली से ललन सिंह समेत JDU के नेता पटना लौट रहे हैं। उनसे बातचीत के बाद इसका ऐलान किया जा सकता है। निशांत फिलहार बिहार यात्रा पर हैं। सम्राट चौधरी ने भी CM बनने के बाद कहा था- निशांत कैबिनेट में साथ आएं तो मुझे खुशी होगी। पार्टी नेताओं के समझाने के बाद माने निशांत निशांत ने शुरुआत में सरकार का हिस्सा बनने से साफ इनकार कर दिया था। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए हुए थे और किसी पद को स्वीकार करने के पक्ष में नहीं थे। जानकारी के अनुसार, JDU के वरिष्ठ नेताओं और करीबी लोगों ने उन्हें बीती रात समझाया कि मौजूदा समय में उनका सरकार में शामिल होना पार्टी और राज्य दोनों के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। लंबी बातचीत के बाद उनके रुख में बदलाव आया और वे तैयार हो गए। 27 मंत्री ले सकते हैं शपथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को सीएम पद की शपथ ली थी। उनके साथ जदयू के दो नेताओं (विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव) ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। 7 मई को 27 मंत्री गांधी मैदान में शपथ ले सकते हैं। इनमें भाजपा से 12, जदयू से 11, लोजपा (रा.) से 2 तथा हम व रालोमो से 1-1 मंत्री होंगे। आगे की राजनीतिक संभावनाओं के मद्देनजर मंत्रियों की 6 सीटें खाली रखने की संभावना है। विधायकों की संख्या के हिसाब से बिहार में मुख्यमंत्री समेत कुल 36 मंत्री बन सकते हैं। बिहार सद्भावना यात्रा पर हैं निशांत निशांत कुमार बिहार सद्भावना यात्रा पर हैं। पिछले कुछ समय से निशांत कुमार लगातार जिलों का दौरा कर रहे हैं। वे आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और अपने पिता नीतीश कुमार के कार्यकाल के विकास कार्यों पर फीडबैक भी ले रहे हैं। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, यह ग्राउंड कनेक्ट उन्हें आगे की राजनीति में अहम भूमिका दिला सकता है। फिलहाल, आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन सूत्रों के दावों ने सियासी गलियारों में चर्चाओं को और तेज कर दिया है। निशांत की यात्रा में कोई ब्रांडिंग नहीं निशांत जिस रथ से सद्भावना यात्रा कर रहे है उसमें किसी तरीके का कोई बदलाव नहीं किया गया है। निशांत की कोई ब्रांडिंग नहीं की गई है। ये वही निश्चय रथ है, जिससे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी यात्रा पर निकलते थे। निशांत अपनी यात्रा के लिए पटना से रवाना हो गए। —————————– ये खबर भी पढ़ें… बंगाल विजय के बाद बिहार में BJP का शक्ति प्रदर्शन:मंत्रिमंडल विस्तार-गांधी मैदान में लैंड करेंगे PM, 2 लाख लोग आएंगे बंगाल जीतने के बाद NDA बिहार में शक्ति प्रदर्शन करने जा रहा है। 7 मई को सीएम सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। पटना के गांधी मैदान में 27 मंत्री शपथ ले सकते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। उनका हेलिकॉप्टर सीधे गांधी मैदान में उतरेगा। शपथ ग्रहण समारोह के लिए कैसी तैयारी है? सुरक्षा के कैसे इंतजाम हैं? पढ़िए रिपोर्ट…।