महेंद्रगढ़ में नहर में डूबने से 2 दोस्तों की मौत:शाम को खेत में गए थे; सुबह ग्रामीणो ने पड़े देखे शव, दोनों शादीशुदा थे

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक नहर से दो दोस्तों के शव बरामद हुए हैं। दोनों रविवार शाम को अपने खेत में गए थे, जिसके बाद दोनों लापता हो गए थे। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी कि उनके शव पाथेडा नहर में धरौनंदा पुल के पास मिले हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। गांव पाथेडा निवासी वीरेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका 34 वर्षीय भाई हेमराज और उसका दोस्त रविंद्र उर्फ बजरंग (करीब 34) रविवार शाम को अपने खेत पर गए थे। जब दोनों रात तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। सुबह ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना थी सोमवार सुबह ग्रामीणों से परिजनों को सूचना मिली कि हेमराज और रविंद्र के शव नहर में डूबे हुए हैं। परिजनों ने मौके पर जाकर देखा तो रविंद्र के कपड़े और चप्पल नहर के पास मिले, जबकि हेमराज अपने कपड़ों सहित नहर में डूबे हुए थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों की मौत नहर में डूबने से हुई है। दोनों शादीशुदा थे, मजदूरी करते थे मृतक रविंद्र के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। बताया गया है कि उसके पिता का निधन 20-25 साल पहले हो चुका था। वहीं, हेमराज के दो बेटे हैं। दोनों दोस्त मजदूरी का काम करते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *