हिमाचल CM ने श्री श्री रविशंकर से मुलाकात की:प्राकृतिक खेती के लिए उठाए कदमों की जानकारी दी; कल शिमला लौटेंगे सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बेंगलुरु में श्री श्री रविशंकर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने श्री श्री रविशंकर को हिमाचल सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती, गौ संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। सीएम सुक्खू ने प्रदेश में स्थित आश्रम के लिए राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर परिसर में बनी गौशाला का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उनकी मुलाकात आश्रम में काम करने वाले कई हिमाचलियों से हुई। सीएम सुक्खू ने कहा कि आश्रम में गौसेवा कर मन को अद्भुत शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त हुई। उनके साथ कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी भी मौजूद रहे। सीएम सुक्खू कुछ देर में दिल्ली पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू आज कुछ देर बाद बेंगलुरु से दिल्ली पहुंचेंगे। आज शाम वह दिल्ली में रुकेंगे और कल (गुरुवार) दोपहर बाद मुख्यमंत्री वापस शिमला लौटेंगे। परसों यानी 22 मई को सीएम सुक्खू राज्य सचिवालय में कैबिनेट बैठक करेंगे। केरल से सीधे बेंगलुरु पहुंचे सुक्खू बता दें कि बीते मंगलवार को सीएम सुक्खू बेंगलुरु पहुंच गए थे। इससे पहले वह केरल के तिरुवनंतपुरम गए थे। यहां उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर के दौरे के PHOTOS…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *