यमुनानगर में सिलेंडर ब्लास्ट, घर ढहा:बच्चों समेत 10 लोग झुलसे, बड़े से छोटे सिलेंडर में गैस भरते हुए धमाका

हरियाणा के यमुनानगर में आज सुबह एलपीजी सिलेंडर फटने से कई बच्चों सहित 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घर की दीवारें भी ढह गईं। घटना सुबह करीब 8 बजे की है, जब घर के अंदर बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भरी जा रही थी। बताया जा रहा है कि गैस ट्रांसफर के दौरान अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे पूरे घर में आग फैल गई और वहां मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और लोग मदद के लिए मौके पर दौड़ पड़े। सभी की हालत गंभीर, इलाज चल रहा सलेमपुर गांव में हुई घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल जगाधरी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल प्रवासी परिवार से संबंधित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में लापरवाही के चलते हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *