यूपी का बांदा देश का सबसे गर्म शहर:अगले 5 दिनों तक चलेगी लू, काशी विश्वनाथ प्रशासन बोला- धूप में मंदिर आने से बचें

यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में बांदा देश पहला और दुनिया में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। जहां अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले 2022 में बांदा का तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। आज हीटवेव का 11 जिलों में रेड, 14 जिलों में ऑरेंज और 28 जिलों में येलो अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ेगी। ज्यादातर जिले लू की चपेट में रहेंगे। 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। दिन का तापमान 44 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। गर्मी के कारण वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से दोपहर के समय आने से बचने की सलाह दी है। वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में चबूतरे पर बिछी मैट को ठंडा रखने के लिए कर्मचारी पानी का छिड़काव करते नजर आए। आगरा में ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या भी काफी कम दिखी। आगरा में डीएम मनीष बंसल के निर्देश पर सभी स्कूल नर्सरी से कक्षा 8 तक 20 मई को बंद रहेंगे। कक्षा 9 से 12 तक ऑनलाइन क्लास लगेंगी। वहीं मथुरा में हीट वेव के चलते सभी स्कूलों की छुट्टियां कर दी गईं हैं। स्कूल 20 मई से गर्मियों की छुट्टी तक नहीं खोले जाएंगे। स्कूलों में कैंप और विशेष आयोजन पर रोक है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। 23 मई तक भीषण गर्मी पड़ेगी। अधिकांश हिस्सों में तापमान बढ़ेगा। लू चलेगी। तापमान में 3 से 4°C तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, मानसून केरल में 26 मई के आसपास पहुंच सकता है। इससे अनुमान लगाया जा रहा कि 18 जून को मानसून गोरखपुर के रास्ते यूपी में प्रवेश करेगा। हालांकि, यह एक संभावित तिथि है। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *