योगी बोले- हमें देखते ही लोग जय श्रीराम बोलते हैं:हमने गुलामी का ढांचा गिरते देखा; अयोध्या में शिव मंदिर पर ध्वजारोहण किया

सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को राममंदिर पहुंचे। यहां परकोटे में बने शिव मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया। यह शिव मंदिर ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में यज्ञशाला के सामने स्थित है, जिसमें 3 फीट का शिवलिंग विराजमान है। अभी योगी राममंदिर परिसर में मौजूद करीब 800 अतिथियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अब हम देश के किसी भी कोने में जाते हैं, तो लोग हमें देखते ही जय श्रीराम बोलते हैं। मैं पश्चिम बंगाल गया था। वहां जैसे ही लोग मुझे देखते थे तुरंत जय श्रीराम का जयकारा लगाते थे। राम हम लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। श्री शंकर जोड़ रहे भारत के एक-एक कंकड़ को। जब तक श्रीराम से कृष्ण और शंकर हैं, तब तक भारत का कोई बाल-बांका नहीं कर सकता, ऐसा राम मनोहर लोहिया बोलते थे। पता नहीं उनके शिष्यों को ये बात समझ आएगी या नहीं? योगी ने कहा कि जहां अयोध्या होगी, वहां विजय होगी। जहां राम होंगे, वहां विजय होगी। ये भी अयोध्या ने साबित किया है। आज लाखों लोग रामलला के दर्शन कर रहे हैं। इससे पहले योगी हेलिकॉप्टर से महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद हनुमानगढ़ी मंदिर गए और वहां दर्शन-पूजन किया। वहीं, योगी से पहुंचने से ठीक पहले महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के प्रस्थान द्वार D-2 का शीशा तेज हवा से टूट गया। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन ने तत्काल उसे हटाकर नया शीशा लगवाया। तस्वीरें देखिए… सीएम योगी के कार्यक्रम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *