रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने लैब टेक्नीशियन की हत्या की:सीतापुर में रात 2 बजे वारदात, लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मारी

यूपी के सीतापुर में रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने गुरुवार देर रात 2 बजे लैब टेक्नीशियन की हत्या कर दी। आरोपी शिवेश सिंह (40) ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से सतीश यादव (35) के सिर में गोली मारी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। लैब रिटायर्ड पुलिसकर्मी की ही है। आरोपी उसकी जिम्मेदारी संभालता है। उसका लैब टेक्नीशियन से मनमुटाव था। गुरुवार रात उसका सतीश से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इससे बौखलाया अपने पिता के कमरे में गया। अटैची जलाकर लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली। गोली की आवाज सुनकर सो रहे लाग जाग गए। भागकर मौके पर पहुंचे तो सतीश को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा देखा। उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टर्स ने सतीश को मृत घोषित कर दिया। मामला कोतवाली देहात क्षेत्र का है। सीओ सदर नेहा त्रिपाठी के मुताबिक, आरोपी मानसिक रूप से बीमार था। लैब टेक्नीशियन दो महीने पहले ही लखनऊ में अस्पताल की नौकरी छोड़कर सीतापुर आया था। हालांकि, हत्या के पीछे की असली वजह अभी सामने नहीं आई है। जांच के बाद ही कुछ कह पाएंगे। पहले तस्वीरें- अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- नैपालापुर इलाके इलाके में रिटायर्ड हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार सिंह का दो मंजिला मकान है। परिवार में पत्नी, बेटे शिवेश सिंह (40) और बहू हैं। मकान में ग्राउंड फ्लोर पर ब्लड बैंक चलता है। पहली मंजिल के पिछले हिस्से में राजकुमार परिवार के साथ रहते हैं। आगे कुछ कमरे बने हैं, जिसमें लैब में काम करने वाले कर्मचारी रहते हैं। लैब में आजमगढ़ के रहने वाले सतीश यादव बतौर लैब टेक्निशियन काम करते थे। पहली मंजिल पर साथियों के साथ रहते थे। गुरुवार रात शिवेश और सतीश में बहस हुई। दोनों के बीच काफी देर तक तू-तू, मैं-मैं चली। इस बीच शिवेश ने पिता की रिवाल्वर से सतीश को मार दी। आवाज सुनकर लोग जाग गए। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिवेश को लैब से हिरासत में ले लिया। फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए। लैब को सील कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया- वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। वहीं, मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचना देकर पोस्टमॉर्टम कार्रवाई शुरू कर दी है। आत्महत्या की सूचना मिली थी, पूछताछ में हत्या की बात पता चली
सीओ सदर नेहा त्रिपाठी ने बताया- गुरुवार देर रात थाना कोतवाली देहात में सूचना मिली कि नैपालापुर में एक बल्ड बैंक में टेक्नीशियन ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। सबूत जुटाने और पूछताछ में पता चला कि टेक्नीशियन को लैब संचालक के बेटे ने गोली मारी है। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ से पता चला है कि आरोपी को बाइपोलर बीमारी है। यानी उसका मूड अचानक बदलता है। गुस्से पर काबू नहीं रहता। शव का पंचायतनामा कर पोस्टमॉर्टम कार्रवाई कराई जा रही है। परिजनों से तहरीर के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ————————- यह खबर भी पढ़ें… वृंदावन के बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा पर जानलेवा हमला,कार के शीशे तोड़े, पिता के साथ मारपीट; परिवार मदद के लिए चीखता रहा

वृंदावन के बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा की कार पर हमला हुआ है। अभिनव ने हमले का वीडियो गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। हमला राजधानी दिल्ली में हुआ है। भीड़ ने अभिनव की कार को घेर लिया और डंडे मारकर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि हमले के दौरान अभिनव का परिवार कार के अंदर था। जब कार का अगला शीशा तोड़ा गया तो अंदर से एक महिला चीख उठी। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *