लखनऊ में फैंस की भीड़ में फंसी LSG की बस:थाला को देखने चेन्नई से आया सुपर फैन, इकाना में छाई जर्सी नंबर-7

लखनऊ में होने वाले IPL के 59वें मैच से पहले धोनी का क्रेज दिख रहा है। इकाना स्टेडियम में हर तरफ जर्सी नंबर-7 छाई हुई है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने वाले इस मैच में चेन्नई की तरफ से धोनी नहीं खेलेंगे। इसके बावजूद फैंस क्रेजी हैं। क्रेज इतना कि LSG की बस फैंस की भीड़ की वजह से कुछ देर के लिए जाम में फंस गई। मैच से पहले इकाना के बाहर फैंस का जमावड़ा लगा हुआ है। एक फैन ने कहा- धोनी खेलें या नहीं, बस कहीं बैठे ही दिख जाएं। दोनों टीमें 8वीं बार आमने-सामने हैं। चेन्नई मैच में जीत दर्ज कर प्ले ऑफ के लिए दावेदारी और मजबूत करना चाहेगी। आज का मैच लाल मिट्टी की पिच पर मैच खेला जाएगा। इससे गेंदबाजों को बाउंस विकेट मिलेगी। 5 तस्वीरें देखिए- मैच के दौरान फैंस के पल-पल के मूवमेंट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *