लुधियाना के सराभा नगर थाना के अंतर्गत आने वाले बाबा नंद सिंह नगर (इयाली कलां) में एक दामाद ने पुरानी रंजिश के चलते अपने ससुर के घर में डीजल छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना में घर का काफी कीमती सामान जलकर राख हो गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शादी के बाद से ही चल रहा था विवाद पुलिस को दी शिकायत में राज कुमार शुक्ला (निवासी इयाली कलां) ने बताया कि उनकी बेटी आरती की शादी आशीष तिवारी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपी आशीष का अपनी पत्नी और ससुराल वालों के साथ झगड़ा चलता रहता था। इसी रंजिश के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। ससुर काम पर गया था, पीछे से की वारदात राज कुमार ने बताया कि 22 अप्रैल को वह अपने काम पर गए हुए थे। इसी दौरान उनकी पत्नी संगीता ने फोन कर बताया कि दामाद आशीष हाथ में डीजल से भरी प्लास्टिक की केनी लेकर घर में घुस आया। उसने नुकसान पहुंचाने की नीयत से घर के सामान पर डीजल छिड़का और आग लगा दी। जान से मारने की धमकी देकर हुआ फरार आग लगाने के बाद आरोपी ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां दीं और मौके से फरार हो गया। शोर मचने पर आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक घर का काफी सामान जल चुका था। पुलिस की कार्रवाई: आरोपी गिरफ्तार सराभा नगर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी आशीष तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई प्लास्टिक की केनी भी बरामद कर ली है।और धारा 326 (G),324(4), 351 (3) BNS के तहत कार्रवाई की गई