लुधियाना के सिविल अस्पताल में ड्यूटी बदलने से परेशान एक क्लास-4 कर्मचारी ने नशीली गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद आनन-फानन में उसे एमरजेंसी ले जाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। 12 साल से कर रहा था काम, अचानक बदल दी ड्यूटी जानकारी के अनुसार संतोख पिछले 12 सालों से एक मेडिसिन डिपार्टमेंट (दवा कारोबारी/मेडिकल स्टोर) में क्लास-4 वर्कर के तौर पर काम कर रहा था। इसके बावजूद हाल ही में उसकी ड्यूटी बदल दी गई थी। इस फैसले से वह काफी परेशान और मानसिक तनाव में चल रहा था। ड्यूटी बदलने की बात को लेकर रहता था परेशान रोजाना की तरह संतोख अपने काम पर गया था लेकिन ड्यूटी बदलने की बात को लेकर वह परेशान था सुबह करीब 11:30 बजे परिवार वालों के फोन की घंटी बजी। दूसरी तरफ से किसी ने सूचना दी कि संतोख ने ड्यूटी के दौरान ही कुछ जहरीली चीज खा ली है और उसकी तबीयत बिगड़ रही है। यह सुनते ही परिवार तुरंत मौके पर पहुंचा। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल संतोख अपने परिवार का पालन-पोषण इसी काम के जरिए करता था। उसके 3 बच्चे हैं, जिनमें 2 बेटे और 1 बेटी शामिल हैं। घटना के बाद से बच्चों और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का कहना है कि ड्यूटी को लेकर जो भी विवाद था उसे बातचीत से सुलझाया जा सकता था लेकिन संतोख ने तनाव में आकर यह खौफनाक कदम उठा लिया। फिलहाल मेडिकल टीम पीड़ित का इलाज कर रही है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।