वाराणसी में चलती ट्रेन में यात्री की गोली मारकर हत्या:बदमाशों ने रेलवे ट्रैक पर फेंका शव, कल गाजीपुर के युवक की हत्या हुई थी

वाराणसी में सोमवार को चलती ट्रेन में गोली मारकर एक यात्री की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने शव को नीचे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। घटना मुगलसराय और वाराणसी के बीच हुई है। यात्री जम्मूतवी ट्रेन में सवार था। घटना की सूचना पर मौके पर जीआरपी पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेलवे पुलिस ने बताया कि यात्री के शव की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। इससे पहले रविवार को बदमाशों ने पैसेंजर ट्रेन में गाजीपुर के रहने वाले एक युवक की हत्या कर दी थी। बदमाशों ने कनपटी में सटाकर पिस्टल से गोली मारी थी। इसके बाद यात्री का बैग लेकर फरार हो गए थे। रविवार को पैसेंजर ट्रेन में हुई थी हत्या सकलडीहा के क्षेत्राधिकारी कृष्णमुरारी शर्मा ने बताया कि जिला गाजीपुर के जमानियां के मोहल्ला चौधरी मोहल्ला निवासी मंगरू 26 अप्रैल को कर्नाटक गया था। वहां से वह 8 मई को ट्रेन से घर जमानियां के लिए निकला था। वह पं. दीनदयाल उपाध्याय से दिलदारनगर होते हुए ताड़ीघाट जा रही पैसेंजर ट्रेन में सवार था। रविवार की सुबह बदमाशों ने कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी। हत्या के बाद बदमाशों ने शव को ट्रेन से नीचे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। इसके बाद बैग लेकर सकलडीहा रेलवे स्टेशन से पहले ट्रेन की गति धीमी होने पर आरोपी ट्रेन से उतरकर भाग गए थे। खबर को अपडेट किया जा रहा है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *