सम्राट ने गृह विभाग अपने पास रखा,निशांत को मिला स्वास्थ्य:विजय सिन्हा का विभाग बदला; 34 मंत्रियों में 7 नए चेहरे; शपथ ग्रहण में क्या-क्या हुआ

बिहार में नई सरकार के गठन के 22 दिन बाद गुरुवार को सम्राट कैबिनेट का विस्तार कर दिया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गृह विभाग समेत 6 विभाग अपने पास रखे हैं। डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव को वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि विजय कुमार चौधरी जल संसाधन विभाग संभालेंगे। वहीं नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग सौंपा गया है। निशांत पहली बार मंत्री बने हैं और फिलहाल किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिथिलेश तिवारी संभालेंगे। शिक्षा विभाग पहली बार बीजेपी के खाते में गया है। इससे पहले पटना के गांधी मैदान में कुल 32 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। नई कैबिनेट में भाजपा के 15, जदयू के 13, लोजपा (रामविलास) के 2, हम के 1 और RLM के 1 मंत्री शामिल हैं। सम्राट कैबिनेट में 7 नए मंत्री निशांत कुमार, मिथिलेश तिवारी, श्वेता कुमारी समेत 7 नेता पहली बार मंत्री बने हैं। सम्राट कैबिनेट में 30 MLA-MLC शामिल हैं। निशांत कुमार दो महीने पहले ही राजनीति में आए हैं और पहली बार मंत्री बने हैं। RLM नेता और उपेंद्र कुशवाह के बेटे दीपक प्रकाश भी किसी सदन के सदस्य नहीं हैं, लेकिन उन्हें दोबारा मंत्री बनाया गया है। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। दो बार बिहार के स्वास्थ्य मंत्री रहे मंगल पांडेय को इस बार कैबिनेट में जगह नहीं मिली है। खबर है कि पार्टी में उन्हें बड़ी जगह दी जाएगी। इस शपथ समारोह की सबसे खास बात ये रही कि नीतीश कुमार ही पोस्टर से गायब दिखे। पहले सम्राट कैबिनेट की पूरी लिस्ट देखिए… बीजेपी ने 3 चेहरों को ड्रॉप किया सम्राट कैबिनेट में बीजेपी कोटे से 15 मंत्रियों ने शपथ ली है। इनमें 4 नए चेहरे हैं। वहीं तीन पुराने लोगों को इस बार मौका नहीं मिला। इनमें बीजेपी के सीनियर लीडर मंगल पांडेय, बेगूसराय के बछवाड़ा से विधायक सुरेंद्र मेहता और पश्चिम चंपारण से विधायक नारायण प्रसाद का नाम शामिल है। मंत्री पद नहीं मिलने के बाद मंगल पांडे को भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पूर्व मंत्री नितिन नवीन की टीम में शामिल हो सकते हैं। खबर है कि मंगल पांडे को भाजपा का राष्ट्रीय महासचिव बनाया जा सकता है। साथ ही यूपी चुनाव में प्रभारी भी बनाए जा सकते हैं। एक साथ 5-5 विधायकों ने शपथ ली 25 मिनट चले इस कार्यक्रम में एक साथ 5-5 विधायकों ने शपथ ली। पहली बार में निशांत कुमार, श्रवण कुमार, विजय सिन्हा, लेसी सिंह और दिलीप जायसवाल ने शपथ ली। जातीय समीकरण की बात करें तो 9 OBC, 9 EBC, 9 जनरल, 7 दलित और एक मुस्लिम मंत्री हैं। सम्राट कैबिनेट में 5 महिला मंत्री, इनमें सबसे ज्यादा जदयू से 3 मंत्री हैं। नए मंत्रियों में 6 के पास PhD की डिग्री है। वहीं, एक जदयू के भगवान सिंह कुशवाहा 10वीं पास हैं। शपथ के बाद 15 मोमेंट्स CM की कुर्सी पर बैठने लगे नीतीश, नेताओं ने रोका शपथ के दौरान नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के लिए बढ़ने लगे। विजय चौधरी और संजय झा नीतीश के साथ मौजूद थे। विजय चौधरी ने नीतीश कुमार को बताया कि उनकी सीट उधर है। इसके बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ अपनी कुर्सी पर जाकर बैठे। कार्यक्रम की शुरुआत में सीधे राष्ट्रगान बजाया गया, जबकि प्रोटोकॉल के हिसाब से पहले राष्ट्रगीत वंदे मातरम् बजाया जाना था। 2 तस्वीरों में देखिए नीतीश ने PM के कंधे पर हाथ रखा शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री सभी के साथ तस्वीर लेने लगे। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार को बुलाया। PM ने हाथ देकर उन्हें अपने पास किया। नीतीश ने उन्हें प्रणाम किया। इसके बाद पूर्व CM ने प्रधानमंत्री के कंधे पर हाथ रख दिया। थोड़ी देर में नीतीश कुमार ने डिप्टी CM बिजेंद्र यादव को बुलाया और प्रधानमंत्री से मिलवाने लगे। PM ने कहा- इन्हें कौन नहीं जानता। इसके बाद नीतीश बाकी मंत्रियों को बुला-बुलाकर प्रधानमंत्री से मिलवाने लगे। 3 तस्वीरें देखिए… PM मोदी ने 8km का रोड शो किया शपथ समारोह में PM मोदी भी शामिल हुए। उन्होंने पटना एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक करीब 8Km का रोड किया। PM के लिए पटना में जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए थे। पीएम मोदी के स्वागत में करीब 16 जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। PM के रोड शो की 2 तस्वीरें… शपथ समारोह की कुछ और तस्वीरें देखिए… ………………………………………. ये भी पढ़ें कैसी है सम्राट कैबिनेट- 6 PhD होल्डर, एक 10वीं पास:11 OBC, 9 सवर्ण और 7 दलित को मिला मंत्री पद; जदयू के जमा खान अकेले मुस्लिम बिहार में गुरुवार को सम्राट कैबिनेट का विस्तार हुआ। 30 MLA-MLC ने शपथ ली। इनके साथ निशांत कुमार और दीपक प्रकाश ने भी शपथ ली। दोनों अभी किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। इससे पहले 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री सहित 2 डिप्टी CM की शपथ हुई थी। इस तरह सम्राट सरकार में मुख्यमंत्री सहित 35 मंत्री हो गए हैं। अधिकतम 36 की गुंजाइश है। 35 में मुख्यमंत्री सहित भाजपा के 16, जदयू के 15, चिराग पासवान की पार्टी LJP(R) के 2 और हम और RLM के एक-एक हैं। जातीय समीकरण की बात करें तो 11 OBC, 9 जनरल, 7 EBC, 7 दलित और एक मुस्लिम मंत्री हैं। पूरी खबर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *