सम्राट सरकार में 2 दिन में 4 एनकाउंटर:समस्तीपुर में पुलिस को धक्का देकर भागा बदमाश; पुलिस की गोली से जमीन पर गिरा लुटेरा

समस्तीपुर में देर रात पुलिस और अपराघी के बीच मुठभेड़ हुई है। एनकाउंटर में बदमाश प्रिंस कुमार पुलिस की गोली से घायल हो गया है। प्रिंस को पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक प्रिंस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक प्रिंस को पहले गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से छिनतई के कुछ सामान मिले थे, लेकिन उसके पास से हथियार की रिकवरी नहीं हुई थी।
पूछताछ के बाद उसने जो इनपुट दिया था, उस आधार पर मंगलवार की शाम पुलिस की टीम उसे लेकर उजियारपुर थाना क्षेत्र में हथियार रिकवरी के लिए जा रही थी। इसी दौरान उजियारपुर थाना क्षेत्र के उजियारपुर हाई स्कूल के पास प्रिंस पुलिस को धक्का देकर भागने लगा। मुठभेड़ के बाद की कुछ तस्वीरें देखिए पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा, लेकिन वो नहीं माना और तेजी से भागने लगा। उसके बाद पुलिस ने फायरिंग की। पुलिस की गोली प्रिंस के पैर में लगी। बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में उजियारपुर सराय रंजन और कल्याणपुर थाना क्षेत्र में सीएसपी लूट और सड़क पर छिनतई मामले में प्रिंस शामिल था। बिहार में एनकाउंटर पर सवाल-पुलिस जाति देखकर मार रही:7 महीने में 22 एनकाउंटर, 2 यादव, एक ब्राह्मण- एक भूमिहार ढेर, क्या सिर्फ यादव निशाने पर हैं 48 घंटे के अंदर चौथा एनकाउंटर सम्राट सरकार में 48 घंटे के अंदर ये चौथा एनकाउंटर है। पुलिस ने सोमवार की सुबह-सुबह सीवान में जामापुर सोना दुकान लूटकांड के एक आरोपी को दौड़ाकर पैर में गोली मारी थी। वहीं पटना में एक शिक्षक से लूटपाट और गोलीबारी के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक अपराधी संदीप उर्फ बादल के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी प्रिंस पकड़ा गया। जबकि मंगलवार की सुबह पटना में दिनदहाड़े सिक्योरिटी वैन से 27 लाख लूट में शामिल बदमाश को पुलिस ने दौड़ाकर गोली मारी है। गोली पैर में लगी है। बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार की सीएम सम्राट चौधरी ने अपराधियों को चुनौती देते हुए कहा था, अगर बदमाश गोली चलाएंगे, तो गोली खाएंगे। पटना में एनकाउंटर के बाद की तस्वीरें देखिए ——————— ये खबर भी पढ़ें सम्राट सरकार में एक दिन में 2 एनकाउंटर:सीवान में गोल्ड लुटरे को मारी गोली; पटना में टीचर पर फायरिंग करने वाला भी मुठभेड़ में घायल सम्राट सरकार में एक दिन में 2 एनकाउंटर हुए हैं। सोमवार की सुबह सुबह सीवान में पुलिस ने जामापुर सोना दुकान लूटकांड के एक आरोपी को दौड़ाकर पैर में गोली मारी। गोली घुटनों को आर-पार हुई है। घायल आरोपी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर घुरघाट निवासी अंकित कुमार सिंह (26) के रूप में हुई है। अंकित बीते 6 मई को जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर बाजार स्थित सोना दुकान में हुई करीब 20 लाख रुपए की गोल्ड लूटकांड में शामिल था। पूरी खबर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *