सिरसा में प्राइवेट बस ने महिला को कुचला, VIDEO:उतरते समय टायर के नीचे आई; तलावाड़ा खुर्द की रहने वाली

सिरसा शहर में प्राइवेट बस के टायर के नीचे से महिला की मौत हो गई। महिला का सिर टायर के नीचे आने से बुरी तरह कुचल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला का आधे से ज्यादा हिस्से का शरीर भी काफी जख्मी है। इसकी सूचना पाकर रानियां थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और महिला की पहचान तलवाड़ा खुर्द के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, यह प्राइवेट बस ऐलनाबाद से वाया डबवाली रूट पर चलती है। जीवन नगर से कुछ दूरी पर रंधावा पैलेस के पास ये हादसा हुआ है और आज वीरवार सुबह की घटना है। हादसे के बाद बस को रोक दिया गया और सवारियां बस से नीचे उतरी। रोड से गुजरने वाले वाहन ड्राइवर भी ठहर गए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। अभी खबर को अपडेट किया जा रहा है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *