पंजाब BSF हेडक्वार्टर ब्लास्ट, मुख्यारोपी तक पहुंची पुलिस:अब तक 17 आरोपी हिरासत में, 3 दिन पहले नवांशहर से उठाए थे तीन युवक

जालंधर BSF हेडक्वार्टर के सामने 5 मई की रात हुए IED ब्लास्ट केस में पुलिस व खुफिया विंग ने मुख्यारोपी को हिरासत में लिया है। हालांकि अभी पुलिस ने आरोपी का नाम, पता और गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। इस मामले में अभी तक 17 के करीब आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के पीछे पाकिस्तान डॉन शहजाद भट्टी का हाथ है। इस मामले के तार ISI से जुड़े हैं। खुद डीजीपी पंजाब गौरव यादव भी पाकिस्तान का हाथ बता चुके हैं। सूत्रों के अनुसार आईएसआई के इशारे पर आतंकी साजिश का प्लान था। वहीं ब्लास्ट मामले में पंजाब में बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बुधवार देर रात तक जालंधर पुलिस की कई टीमों ने नकोदर, कपूरथला, नवांशहर, अमृतसर, तरनतारन और होशियारपुर एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाए। इस दौरान पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ भी की है। हिरासत में लिए गए ज्यादातर युवक पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी से सोशल मीडिया के जरिए टच में थे। आधी रात तक इनसे गहराई से पूछताछ की गई। अमृतसर व जालंधर में ब्लास्ट पाकिस्तान की ISI एजेंसी ने खालिस्तानी नेटवर्क के जरिए करवाए थे। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि टीमें जांच में जुटी हुई हैं और वह आरोपी के करीब हैं। नवांशहर से भी 3 युवकों को उठा चुकी है पुलिस बता दें कि ब्लास्ट से लिंक को लेकर जालंधर पुलिस बीते दिनों नवांशहर से भी 3 युवकों को उठा चुकी है। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने तलाशी अभियान और तेज किए हैं। यहां से लखविंदर (39), दविंदर और लवप्रीत को हिरासत में लिया गया था। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले को क्लियर कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *