मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दोपहर गोरखपुर पहुंचे। सीएम के साथ सासंद रविकिशन भी थे। इस दौरान रविकिशन ने कहा- प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की सुरक्षा जरूरी है, इसलिए मेरा निवेदन है कि वे अपना काफिला छोटा न करें। कहेंगे तो मैं साइकिल से चल लूंगा। वहीं सीएम ने प्रबुद्ध सम्मेलन के मंच पर रविकिशन की चुटकी लेते हुए कहा- मैं मंच पर आया तो रविकिशन को देखकर यहां का कूलर व एसी भी काम करना बंद कर दिया। मैंने उनसे कहा कि आपको देखकर सब बंद हो गया। इससे पहले गोरखनाथ मंदिर में सीएम ने गुरु गोरक्षनाथ की पूजा अर्चना की। उसके बाद ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। 3 तस्वीरें देखिए.. भाजपा महानगर की ओर से राप्तीनगर स्थित मैरेज हाल में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गोड़धोइया नाला परियोजना के प्रगति का निरीक्षण कर करेंगे। मुख्यमंत्री इस परियोजना के अंतर्गत बनाए जा रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का निरीक्षण भी करेंगे। उसके बाद एचएन सिंह से हड़हवा फाटक मार्ग पर कार्य की प्रगति देखेंगे।