सोनीपत नहर में मिली असंध के बिजनेसमैन की डेडबॉडी:पानीपत में पत्नी संग गिरे थे; बेटा बोला- ये सुसाइड नहीं लग रहा

हरियाणा के पानीपत नहर में कूदे असंध के कारोबारी मुरारी लाल गोयल का शव तीसरे दिन बुधवार को सोनीपत के मोई गांव स्थित नहर से बरामद हुआ। शव को वहां से पानीपत सिविल अस्पताल लाया गया। जहां शव का पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवाया गया। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। मुरारी लाल सोमवार सुबह अपनी पत्नी के साथ सिवाह नहर पुल के पास नहर में छलांग लगा दी। दोनों असंध स्थित अपने घर से स्कूटी पर सवार होकर नहर किनारे पहुंचे थे। दोनों को नहर में डूबता देख राहगीरों ने तुरंत इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इसराना थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पहुंचे। गोताखोरों की मदद से नहर में तलाशी अभियान चलाया गया। कुछ देर बाद महिला का शव 20 किमी दूर सोनीपत की खूबडू झाल से मिला। उधर, कारोबारी के भाई ने बताया कि सुबह जब मुरारी लाल के बच्चे मॉर्निंग वॉक के लिए उठे तो उन्होंने देखा कि घर में स्कूटी नहीं खड़ी। इसके बाद घर में मम्मी-पापा भी नहीं मिले। तब उन दोनों की तलाश शुरू की तो कुछ देर बाद सूचना मिली कि उनकी स्कूटी पानीपत में नहर किनारे खड़ी है।

स्कूटी पर चप्पलें छोड़ नहर में कूदे असंध निवासी मुरारी लाल गोयल (60) राइस मिलर हैं। उनकी आढ़त की दुकान और एक फैक्ट्री भी है। बेटा गौरव साथ में बिजनेस संभालता है। सोमवार को मुरारी लाल अपनी पत्नी कमलेश (56) के साथ स्कूटी पर सवार होकर सिवाह नहर पुल के पास पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दंपती ने पहले अपनी स्कूटी को किनारे पर खड़ा किया, अपनी चप्पलें स्कूटी पर ही उतारकर रखीं और फिर अचानक दोनों ने नहर में छलांग लगा दी। बेटा बोला- कोई टेंशन नहीं थी सूचना मिलने पर पानीपत पहुंचे मुरारी लाल के बेटे गौरव ने बताया कि माता-पिता के घर से निकलने और यहां पहुंचने तक की कोई जानकारी उन्हें नहीं है। न ही दोनों में किसी प्रकार की कोई परेशानी थी। उनका व्यापार भी बहुत अच्छा चल रहा है। कोई टेंशन नहीं थी। परिवार बोला- सुसाइड नहीं लग रहा गौरव सिंगला ने बताया- मेरी बहन सुमन के ससुराल में कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं है। इनका बिजनेस काफी अच्छा चल रहा था। अब वजह नहीं पता चल रही कि इन्होंने ये कदम क्यों उठाया। दोनों सुबह 4 बजे बिना किसी को कुछ बताए यहां से निकले। कुछ लोग यहां कह रहे हैं कि ये लोग पूजा कर रहे थे। दोनों ने चप्पल भी स्कूटी पर उतारी। सुसाइड करने वालों को इतना होश नहीं रहता। हमें ये सुसाइड नहीं लग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *