हरियाणवी सिंगर फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गेनाइजर के घर पर फायरिंग:गुरुग्राम में सुरक्षाकर्मी को लगी 2 गोली, गैंगस्टर दीपक नांदल ने दी थी धमकी

गुरुग्राम में आधी रात को बदमाशों ने हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गेनाइजर सौरव यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस हमले में सौरव यादव के सुरक्षाकर्मी सिपाही कुलविंदर को दो गोलियां लगी हैं। बताया जा रहा है कि हमलावरों का मुख्य लक्ष्य सौरव यादव थे, लेकिन उनके साथ तैनात सिपाही कुलविंदर गोलीबारी की चपेट में आ गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। दोनों आरोपी बाक पर सवार होकर आए थे। मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया सिपाही गंभीर रूप से घायल सिपाही कुलविंदर को तुरंत मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के तमाम आलाधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। गैंगस्टर दीपक नांदल से मिली थी धमकी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सौरभ यादव को गैंगस्टर दीपक नांदल से धमकी मिली हुई थी। जिसकी जानकारी पुलिस को दे रखी थी। इसके बाद पुलिस की तरफ से उसकी सुरक्षा में दो जवानों को लगाया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घर पर मौजूद था सौरभ यादव पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त सौरभ यादव घर पर ही पहली मंजिल पर मौजूद था। जबकि सिक्योरिटी ऑफिस गेट के पास था। इसी दौरान आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर पीएसओ ने जैसे ही पोजिशन ली, तो कई गोलियां उसे छूकर निकल गई। हालांकि एक गोली और छर्रें लगने की बात कही गई है। फिलहाल वह मेदांता अस्पताल में भर्ती है। पुलिस सुरक्षा पर सवाल
जिले में आपराधिक घटनाएं लगातार सामने आ रही है। सिंगर फाजिलपुरिया पर पिछले साल फायरिंग हुई थी, तो उससे जुड़े रोहित शौकीन का भी गुरुग्राम में मर्डर हो चुका है। सौरभ यादव ने हाल ही में सिंगर फाजिलपुरिया के गाने लारी लारी को प्रमोट किया था। इसके बाद से ही उसे धमकियां मिल रही थी। गुरुग्राम पुलिस की तरफ से सुरक्षाकर्मी उपलब्ध करवाए गए थे और इस घटना के बाद पुलिस सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *