हादसे में घायल मोटरसाइकिल सवार की मौत:श्रीगंगानगर में इलाज के दौरान तोड़ा दम; 2 दिन पहले ट्रक ने मारी थी टक्कर

अबोहर के हनुमानगढ़ रोड बाईपास पर दो दिन पहले एक ट्रक की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार अमनदीप (40) की श्रीगंगानगर के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अमनदीप बहावल गांव का निवासी था। आज दोपहर उसके शव को अबोहर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। यह घटना करीब दो दिन पूर्व शाम को मारुति मोटर एजेंसी के सामने हुई थी। अमनदीप शहर से अपने गांव बहावल की ओर बाइक पर लौट रहा था। हनुमानगढ़ सीतो बाईपास पर पहुंचते ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमनदीप सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में किया था श्रीगंगानगर रेफर मौके पर मौजूद अन्य वाहन चालकों और ट्रक चालक सुनील कुमार पुत्र रवि कुमार (खेमाखेड़ा, श्री मुक्तसर साहिब) ने तुरंत अमनदीप को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र श्रीगंगानगर रेफर कर दिया। चालक हादसे के बाद फरार ट्रक चालक सुनील कुमार घायल अमनदीप के साथ श्रीगंगानगर तक गया ताकि उसके इलाज में मदद कर सके। हालांकि, अमनदीप को अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद वह वहां से फरार हो गया। थाना नंबर 2 की पुलिस ने मृतक के साले हरमीत सिंह और अन्य परिजनों के बयानों के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *