हिमाचल में आज भारी बारिश-ओलावृष्टि के आसार:अगले 4 दिन मौसम खराब रहेगा, शिमला में छाए बादल; 10 जिलों में यलो अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में आज मौसम विभाग ने भारी बारिश व अंधड़ का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में आज भारी बारिश होने की संभावना है। IMD ने आज किन्नौर और लाहुल स्पीति को छोड़कर प्रदेश के बाकी 10 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इस दौरान प्रदेश में अंधड़ चलने की भी संभवांना जताई है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। कई जिलों में बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 4 दिनों तक खराब रहने वाला है। इस दौरान प्रदेश के ज्यादातर हिस्सो में बारिश होने के आसार हैं। इसके लिए विभाग ने अलग अलग जिलों के लिए अलग अलग अलर्ट जारी किए है। IMD ने आज 10 जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने के आसार जताए है वहीं आगामी कल प्रदेश के 5 जिलो के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं विभाग ने एक प्रदेश के कई हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गर्जन के आसार हैं। वहीं आगामी कल 4 मई को कुछ जिलों में हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। 5 मई को भी कई क्षेत्रों में आंधी और बिजली चमकने का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। IMD ने आज ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में आंधी-तूफान व तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोलन और सिरमौर में ओलावृष्टि के आसार कल कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में ओलावृष्टि का असर अधिक रहने के आसार है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 5 मई को भी मौसम ख़राब रहने के आसार है। इसके बाद 6 मई के बाद मौसम में कुछ राहत मिलने के आसार हैं। 6 और 7 मई को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी, जबकि 8 मई तक कुछ स्थानों पर ही हल्की बारिश दर्ज हो सकती है। लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में 7 के बाद मौसम साफ बना रह सकता है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में तापमान में अधिक बदलाव नहीं होने की बात कही है, लेकिन इसके बाद अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है। न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री तक कमी दर्ज हो सकती है। इससे प्रदेश के कई क्षेत्रों में गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *