3 दोस्तों का हत्यारोपी बर्थडे बॉय एनकाउंटर में मारा गया:बुलंदशहर पुलिस ने 3 गोलियां मारीं; केक लगाने पर की थी वारदात

बुलंदशहर में 3 दोस्तों के हत्यारोपी बर्थडे बॉय जीतू सैनी को पुलिस ने गुरुवार सुबह 5 बजे एनकाउंटर में मार गिराया। उस पर 50 हजार का इनाम था। मुठभेड़ में जीतू को तीन गोलियां लगीं। पुलिस जिला अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल अस्पताल के बाहर भारी फोर्स तैनात है। मुठभेड़ में इंस्पेक्टर मो.असलम और हेड कॉन्स्टेबल मोहित मलिक भी घायल हुए हैं। दोनों को हायर सेंटर में भर्ती करवाया गया है। इसके अलावा, दो सिपाही रामफल और कपिल के बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी। दरअसल, 25 अप्रैल की रात RJS फिटनेस जिम में बर्थडे बॉय जीतू सैनी (30) ने भाजपा सभासद के भाई, चचेरे भाई और भतीजे की हत्या कर दी थी। जीतू बसपा का पूर्व नगर अध्यक्ष भी रह चुका था। पुलिस ने अब तक इस मामले में जीतू से पहले मयंक सैनी, रिंकू सैनी और भारत सैनी को एनकाउंटर में गोली मारकर पकड़ा था। एसपी बोले- पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी एक्शन में बदमाश ढेर एसपी बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह ने बताया- आरोपियों की तलाश में हमारी छह टीमें दबिश दे रही थीं। इसी दौरान पुलिस टीम ने स्कूटी पर जा रहे दो बदमाशों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने भागने की कोशिश की, फिर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से 32 बोर की पिस्टल, स्कूटी और भारी मात्रा में खोखे व जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। एक बदमाश मौके से भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जीतू की VIDEO REEL- मारूंगा जरूर… अपने बचने का जुगाड़ रखियो इससे पहले आरोपी जीतू सैनी की एक VIDEO REEL सामने आई थी। इसमें वह जिम में वर्कआउट करता दिख रहा। साथ ही अपने दोस्तों के साथ जिम से निकलता हुआ नजर आता है। वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्मी गाना बजता सुनाई दे रहा है- ‘मारूंगा जरूर… अपने बचने का जुगाड़ रखियो…।’ बताया जा रहा है कि यह वीडियो घटना से कुछ दिन पहले का है। पुलिस को आशंका है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से दुश्मनी चल रही थी। दबदबा दिखाने के लिए उसने इस तरह की रील बनाई थी। अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए- —————– भास्कर सर्वे 46 मुस्लिम बहुल सीटों में 31 पर भाजपा पहली पसंद:सपा 15 सीटों पर नंबर-1; लोग 18 सीटों पर नए कैंडिडेट चाहते हैं यूपी की सियासत में मुस्लिम एक बड़ा फैक्टर हैं। मुस्लिमों की 19% आबादी है। 46 ऐसी सीटें हैं, जहां 30 से 60% तक मुस्लिम आबादी है। दैनिक भास्कर सर्वे रिजल्ट में इन 46 मुस्लिम बहुल सीटों में 31 पर लोगों ने भाजपा को पहली पसंद चुना। बाकी 15 सीटों पर सपा पहली पसंद बनी। इस तरह सपा को 5 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। भाजपा के सहयोगी दलों को भी 1-1 सीटों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालांकि, ये सीटें भाजपा में ही शिफ्ट होती दिख रही हैं। पढ़िए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *