3 महीने के बच्चे की मां के साथ गैंगरेप:यमुनानगर से बहलाकर मथुरा ले गया था परिचित, 5 दिन बाद बरामद; दोनों दोस्त फरार

यमुनानगर शहर में एक बच्चे की मां के साथ तीन युवकों द्वारा गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसका एक परिचित उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ मथुरा ले गया था, जिसके बाद वहां पर उसके दो दोस्तों ने भी उसके साथ गलत काम किया। ससुराल लौटने पर महिला ने अपनी आपबीती बताई। महिला की शिकायत पर गांधी नगर थाना पुलिस ने आरोपी हर्ष निवासी कांगली (शामली, यूपी) के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। पांच दिन बाद हुई थी बरामद गांधी नगर थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि 25-26 अगस्त 2025 की रात को थाना क्षेत्र से एक महिला अपने तीन माह के बच्चे के साथ लापता हो गई थी। इस संबंध में उसके पति की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। पांच दिन बाद, 31 अगस्त को महिला को बरामद कर लिया गया, जिसके बाद उसके बयान दर्ज किए गए। महिला ने बताया कि शामली (यूपी) के कांगली निवासी हर्ष, जो शादी से पहले उसका परिचित था, उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ मथुरा ले गया। जहां हर्ष और उसके दोस्तों ने उसके साथ कई बार रेप किया। आरोप है कि उन्होंने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया, तो उसके बच्चे को जान से मार देंगे। कोर्ट से आरोपी को रिमांड पर लेगी पुलिस थाना प्रभारी के अनुसार, 31 अगस्त 2025 को पुलिस ने महिला को आरोपी हर्ष के कब्जे से बरामद कर उसके मायके वालों के हवाले कर दिया था। इसके बाद 24 सितंबर 2025 को महिला अपनी ससुराल यमुनानगर लौटी और अपने पति को पूरी घटना बताई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी हर्ष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और आरोपी के साथियों से भी पूछताछ की जाएगी। मुख्य आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *