नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। अब वे राज्यसभा सांसद बन गए हैं। इस्तीफे के साथ ही बिहार से नीतीश युग का अंत हो गया। 2 बार विधानसभा चुनाव हारने के बाद नीतीश ने कहा था अब हारा तो राजनीति छोड़ दूंगा। 1989 में नीतीश लोकसभा चुनाव जीतकर केंद्र में मंत्री बने। अब वे फिर से वहीं पहुंच गए जहां वे 37 साल पहले खड़े थे- यानी संसद। हालांकि इस बार वो राज्यसभा सांसद बने हैं। कॉलेज के दिनों में लालू प्रसाद यादव के लिए पोस्टर चिपकाने वाले इंजीनियर ‘मुन्ना’, जेपी आंदोलन में पुलिस की गोली से बाल-बाल बचे एक जिद्दी आंदोलनकारी और अब तक 10 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके एक राजनेता। कभी बिहार में मोदी की एंट्री रोक दी, तो कभी उन्हीं के सामने झुक कर कहा, अब कहीं नहीं जाऊंगा। जिनके बारे में लालू ने कहा था- इस आदमी के पेट में भी दांत हैं। पढ़िए 20 साल बिहार के CM रहे नीतीश कुमार की पूरी कहानी…