3 निगमों समेत 7 निकायों के चुनाव मई केपहले पखवाड़े में होंगे, अगले सप्ताह ऐलान

हरियाणा में 3 नगर निगमों, 1 नगर परिषद, 3 नगर पालिकाओं के चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। सूत्रों का कहना है कि राज्य चुनाव आयोग चुनाव तारीखों का ऐलान अगले सप्ताह करेगा। सोमवार या मंगलवार तक शेड्यूल जारी हो सकता है। जून में गर्मी और मानसून की तैयारियों को देखते हुए चुनाव मई के पहले या दूसरे सप्ताह में कराने की संभावना है। राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण तैयारियों को लेकर करीब 6 बैठकें कर चुके हैं। चुनाव ईवीएम से कराए जाएंगे। उधर, हाई कोर्ट के निर्देश पर पंचकूला के लिए वार्डबंदी का नया नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें केवल एससी वर्ग के लिए वार्ड-3 का उल्लेख है। सामान्य व पिछड़ा वर्ग की सीटों का जिक्र नहीं होने से यह फिर विवादों में आ गई है। चुनाव आयोग की तैयारी है कि वोटर स्लिप मतदाता केंद्र के बाहर देने के बजाय वोटर के घर तक पहुंचाई जाए। अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है। मतदान बढ़ाने को लेकर वोटिंग की अपील के लिए कुछ नए तरीके अपनाए जा सकते हैं। आयोग ने चुनाव में लगने वाले कर्मचारियों और ईवीएम को लेकर तैयारी कर ली है। मतदान की तारीख तय होने के बाद राज्य चुनाव आयुक्त पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, ताकि सुरक्षा में कहीं खामी न रहे। इन निकायों में होंगे चुनाव- नगर पालिका: सांपला, उकलाना और धारूहेड़ा। 6 वार्डों में होने हैं उपचुनाव : टोहाना के वार्ड-17, झज्जर के वार्ड-13, राजौंद के वार्ड-11, तरावड़ी के वार्ड-8, कनीना के वार्ड-14 और साढौरा नगर पालिका के वार्ड नंबर-9 में उपचुनाव होने हैं। जा सकते हैं। आयोग ने चुनाव में लगने वाले कर्मचारियों और ईवीएम को लेकर तैयारी कर ली है। मतदान की तारीख तय होने के बाद राज्य चुनाव आयुक्त पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, ताकि सुरक्षा में कहीं खामी न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *